{"_id":"633f433f0f023a7c8a510015","slug":"encroachment-removed-from-jagadhri-workshop-road-challans-of-shopkeepers-deducted-yamuna-nagar-news-knl1236152145","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगाधरी वर्कशॉप रोड से अतिक्रमण हटाया, दुकानदारों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगाधरी वर्कशॉप रोड से अतिक्रमण हटाया, दुकानदारों के काटे चालान
विज्ञापन
Encroachment removed from Jagadhri Workshop Road, challans of shopkeepers deducted
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। त्योहारी सीजन में बढ़ते जाम और अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए नगर निगम की ओर से बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसके तहत निगम की टीम ने जगाधरी वर्कशॉप रोड से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान जहां अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं सिंगल यूज पॉलीथिन रखने पर सात दुकानदारों के चालान किए गए। निगम की टीम द्वारा सड़क पर रखा सामान भी जब्त किया गया। वहीं अधिकतर दुकानदारों ने निगम की टीम को देख पहले ही अपना सामान दुकानों के भीतर रख लिया। निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने फिर से सामान रखकर अतिक्रमण किया तो उनका सामान जब्त कर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर जगाधरी जोन में सीएसआई हरजीत सिंह और यमुनानगर जोन में सीएसआई सुरेंद्र चोपड़ा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ दस्ते बनाए गए हैं। एसआई गोविंद शर्मा, एएसआई सुमित बैंस, एएसआई कृष्ण राणा, धर्मवीर, राकेश व होमगार्ड के जवानों की टीम ने शहीद भगत सिंह चौक से महाराणा प्रताप चौक तक सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान निगम की टीम ने जब शहीद भगत सिंह चौक के नजदीक अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। निगम की टीम को देख दुकानदारों ने स्वयं अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। निगम कर्मियों द्वारा इस दौरान सड़क पर रखे दुकानदारों के सामान को उठाकर निगम के वाहन में रखवाया। इस दौरान सड़क तक भारी मात्रा में अतिक्रमण करने पर दुकानदार का चालान भी किया गया। वहीं, लाल द्वारा व कैंप बाजार में पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर दुकानदारों के चालान किए गए। निगम सेनेटरी इंस्पेक्टर गोविंद शर्मा ने दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की नसीहत दी। साथ ही इससे होने वाली परेशानियों से अवगत कराया।