{"_id":"680e07b416c6469ae403eb06","slug":"encounter-between-criminals-and-police-in-yamunanagar-two-were-shot-in-the-leg-the-third-escaped-by-dodging-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़: दो की टांग पर लगी गोली, तीसरा चकमा देकर फरार; कुल छह फायर हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़: दो की टांग पर लगी गोली, तीसरा चकमा देकर फरार; कुल छह फायर हुए
Sun, 27 Apr 2025 04:02 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 27 Apr 2025 04:02 PM IST
सार
तीनों बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए जगाधरी गोरी शंकर मंदिर के समीप बनी ब्रांड असेसरी की मोबाइल दुकान पर पहुंचे थे। दो नकाबपोश बदमाश दुकान के अंदर चले गए, जबकि तीसरा बाइक पर बाहर ही इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : संवाद
विस्तार
लूट की वारदातों को अंजाम देकर फरार होने वाले बदमाशों के साथ रविवार रात दो बजे जिला पुलिस की मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ महलांवाली व शाहपुर रोड के नजदीक हुई है। दोनों तरफ से कुल छह फायर हुए। इस दौरान दो बदमाशों की टांगों पर गोली लगने से वे घायल हो गए, जिन्हें मौके पर ही काबू कर लिया गया। जबकि तीसरा बदमाश अंधेरा का फायदा उठा फरार हो गया। लेकिन इलाज के लिए इन दोनों बदमाशों को यमुनानगर ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया है। इन बदमाशों पर छह केस दर्ज हैं। जिन्हें डॉक्टरों की सलाह के बाद पूछताछ के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान से 12 से 13 लाख रुपये के मोबाइल लूटे
दरअसल, तीनों बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए जगाधरी गोरी शंकर मंदिर के समीप बनी ब्रांड असेसरी की मोबाइल दुकान पर पहुंचे थे। दो नकाबपोश बदमाश दुकान के अंदर चले गए, जबकि तीसरा बाइक पर बाहर ही इंतजार कर रहा था। अंदर आते ही दोनों बदमाशों ने दुकानदार के सामने पिस्टल तान दी और नकदी देने की बात कही, लेकिन दुकानदार के मना करने के बाद एक बदमाश दराज को खंगालने लग जाता है, तभी वहां रखा का बैग उनके हाथ लग जाता है।
विज्ञापन
जिसमें करीब 12 से 13 लाख रुपये के मोबाइल थे को लेकर फरार हो गए। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची। दुकानदार के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज को देखकर बदमाशों को जल्द पकड़ने की बात कहते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई। इसी बीच सीआइए टू को सूचना मिलती है, की शाहपुर के पास बन रही नई सड़क के पास तीनों बदमाश वहां मौजूद हैं, ये तीनों बाइक से फरार हुए थे उसकी भी जानकारी पुलिस तक पहुंच गई। तभी पुलिस ने समय को न गंवाते हुए बदमाशों को काबू करने के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
इस तरह से हुई पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़
रविवार रात दो बज रहे थे। पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और नाका लगा दिया। इसी दौरान महलांवाली से शाहपुर रोड पर की तरफ से एक बाइक आती हुई दिखाई दी। जब उसे रोकने का इशारा किया, इस पर बाइक सवार ने रोकने की बजाय उसे गलत दिशा में मोड दी। पुलिस को शक होते ही बाइक सवारों के पीछे सरकारी गाड़ी को लगा दिया। हालांकि गाड़ी के चालक ने रफ्तार धीमी कर बाइक सवारों को रोकने की कोशिश, किंतु उन्होंने रुकने की बजाय अपनी बाइक को गाड़ी में ही टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक जमीन पर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने असला निकाल पुलिस पर फायर किया। जोकि पुलिस की गाड़ी के शीशे को लगकर आरपार हो गया। इस पर अंदर बैठक पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद बदमाशों ने बचाव के लिए एक और फायर किया, जिसमें भी कर्मी बच गए।
आत्म समर्पण की चेतावनी देते हुए पुलिस ने किया हवाई फायर
इतना ही नहीं जब बदमाश एक के बाद एक फायर करने लगे तो इसपर पुलिस ने जान पर बनी देख बदमाशों को आत्म समर्पण की चेतावनी देते हुए हवाई फायर किया। इस पर एक बदमाश तो अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की तरफ से मौके से फरार हो गया, इसके बाद बदमाशों ने तीसरा फायर किया, लेकिन कर्मचारी द्वारा पहनी बुलेट प्रूफ जैकेट से बचाव हो गया। इसके बाद पुलिस के फायर करने के बाद दोनों बदमाशों की टांगों पर गोली लगने के बाद घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने बाइक को कब्जे लेकर दोनों बदमाशों को दबोच लिया। जिनका ट्रॉमा सेंटर यमुनानगर में उपचार चल रहा है। पूछताछ में दोनों बदमाशों की पहचान मारवा खुर्द निवासी रजत उर्फ रिंकू व यतिन के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से पिस्टल व देसी कट्टा भी बरामद किया है। देसी कट्टा को खोलकर चेक करने पर एक खाली खोल मिला है।