फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees who collect the most polythene will be honored

Yamuna Nagar News: सबसे अधिक पॉलिथीन जमा करने वाले कर्मी होंगे सम्मानित

Sun, 26 Apr 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 26 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Employees who collect the most polythene will be honored
शहर में पॉलिथीन एकत्रित करते कर्मचारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन









यमुनानगर। शहर को स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत शहर में खुले स्थानों व मार्गों को पॉलिथीन मुक्त बनाया जा रहा है। माह भर में जो भी निगम कर्मचारी सबसे अधिक पॉलिथीन एकत्रित करेगा उसे निगम की ओर से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी आयुक्त महाबीर प्रसाद ने दी।

उन्होंने बताया कि सबसे अधिक पॉलिथीन एकत्रित करने वाले कर्मचारी को 2100 रुपये की नकद राशि और स्मृति चिन्ह पुरस्कार रूप में दी जाएगी। उससे कम पॉलिथीन एकत्र करने वाले को 1100 रुपये और तीसरे स्थान पर रहे वाले कर्मचारी को 500 रुपये नकद इनाम मिलेगा। निगम कर्मचारी रोजाना सड़कों, डिवाइडर और किनारों से पॉलीथिन साफ कर रहे हे।
विज्ञापन

रोजाना एकत्र की जा रही पॉलिथीन का पूरा रिकॉर्ड रखा जा रहा है। इस पॉलिथीन का बिजली बनाने के लिए सोनीपत के मुरथल स्थित ऊर्जा प्लांट में भेजा जाएगा। निगम आयुक्त ने बताया कि हमारा उद्देश्य शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाना हैं। इसके लिए निगम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के तहत जोन-एक में मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह तथा जोन-दो में मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों की टीमों ने मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों और डिवाइडरों के बीच जमा पॉलिथीन व प्लास्टिक अपशिष्ट को हटा रही है। रोजाना सैकड़ों किलोग्राम प्लास्टिक अपशिष्ट किया जा रहा है। जिसका वजन कर सुरक्षित रखा जा रहा है। बाद में इसे मुरथल के ऊर्जा प्लान में भेजा जाएगा, ताकि वहां इससे बिजली का उत्पादन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed