फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees took out a procession with black flags, inverted brooms

Yamuna Nagar News: काले झंडे, उल्टे झाड़ू लेकर कर्मचारियों ने निकाला जुलूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Employees took out a procession with black flags, inverted brooms
नगर पालिका कर्मचारी संघ (सर्व कर्मचारी संघ) हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम व दमकल कर्मियों की कर्मिक भूख हड़ताल छठे दिन में प्रवेश कर गई। औद्योगिक क्षेत्र स्थित दमकल केंद्र पर दमकल और नगर निगम कार्यालयों पर नगर निगम के कर्मचारियों ने धरना व भूख हड़ताल की। साथ ही संयुक्त रूप से हाथों में काले झंडे व उल्टे झाड़ू लेकर रेलवे रोड पर जुलूस निकाला। दमकल कर्मियों के धरने पर मिड डे मील वर्कर्स व रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व सदस्य ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला सचिव गुलशन भारद्वाज सहित दमकल कर्मियों में अंकित कुमार, संजीव कुमार, गुरप्रीत सिंह, सुनील कुमार, गुरविंद्र सिंह, विक्रम सिंह व मोहन लाल भूख हड़ताल पर रहे। उनके साथ अन्य कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नगर पालिका संघ के जिला प्रधान प्रवेश परोचा व इकाई उप प्रधान पपला ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जब तक नगर निगम व दमकल कर्मियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि चार अप्रैल से पहले 29 अक्टूबर 2022 के समझौते व कर्मचारियों की अन्य मांगें पूरी नहीं हुई तो चार अप्रैल के बाद रोहतक में नगरपालिका व अग्निश्मन संघ की संयुक्त राज्य स्तरीय कन्वेंशन बुलाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान होगा। मौके पर एसकेएस जिला प्रधान महिपाल सौदे, सीटू जिला कैशियर गुरिंद कौर, मिड डे मील वर्कर्स यूनीयन की राज्य महासचिव शरबती, जिला प्रधान नीलम भट्टी, रिटायर्ड संघ जिला प्रधान सोमनाथ, ब्लॉक प्रधान राजबीर पिंडोरा, सचिव जरनैल सिंह चनालिया, कैशियर सीता राम, सदस्य नत्थू राम, अग्निशमन से रिंकू कुमार, संदीप, विक्रम, सुखबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन


-कच्चे सफाई व दमकल कर्मी नियमित हों।
-दमकल विभाग वापस निकाय विभाग में शामिल हो।
-हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग हों।
-2063 फायर ऑपरेटर की भर्ती रद्द हो व वर्तमान में लगे 1327 पे-रोल व कौशल में लगे 212 दमकल कर्मी 2082 फायर ऑपरेटरों के पदों पर समायोजित हों।
-कच्चे दमकल कर्मियों को 58 साल तक रोजगार सुरक्षा गारंटी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed