फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees taught the lesson of cleanliness to the citizens

Yamuna Nagar News: कर्मचारियों ने शहरवासियों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

Fri, 13 Sep 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Sep 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Employees taught the lesson of cleanliness to the citizens
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण- 2024 में ट्विनसिटी को अव्वल स्थान पर लाने के लिए नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान जारी है। दोनों जोन के हर वार्ड में निगम कर्मचारी सफाई कर रहे है, साथ ही शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। दोनों मुख्य सफाई निरीक्षकों के साथ सभी सफाई निरीक्षक फील्ड में हर कॉलोनी, मोहल्ले में अभियान चलाकर सफाई कर रहे है।
हर वार्ड में सफाई कर्मचारी गहनता से हर गली व नालियों की सफाई करने में जुटे। हर वार्ड में रोजाना सफाई व डोर टू डोर कचरा वाहनों से कचरा एकत्रित किया जा रहा है। दोनों समय सफाई कर्मियों की हाजिरी जांची जा रही है। वहीं, शहरवासियों से सफाई बारे फीडबैक लिया जा रहा है।
विज्ञापन

जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह व जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। सीएसआई हरजीत सिंह ने सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, प्रदीप दहिया, सचिन कांबोज के साथ एक से 11 वार्डाें की विभिन्न कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था जांची। नालों में जमा गंदगी को साफ कराया। हर वार्ड की गलियां, सड़कें व मुख्य मार्गाें पर जमा गंदगी को साफ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त, सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, बिट्टू, सतबीर, सुमित बैंस, सुशील, सुमित लाठर व कृष्ण कुमार ने अपने अपने वार्डाें में सफाई कर्मियों की हाजिरी जांची और गंदगी को साफ कराया। साथ ही नालियों व नालों की भी गहनता से सफाई करने के कर्मियों को निर्देश दिए। उन्होंने डोर टू डोर कचरा उठान की व्यवस्था के बारे में भी लोगों से फीडबैक ली और उन्हें निगम के वाहन में ही कचरा डालने की अपील की।

उप निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने बताया कि शहर को साफ, सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान चलाया है। हर वार्ड की हर कॉलोनी में सफाई की जा रही है। नालियों व नालों की सफाई कर गंदगी का उठान किया जा रहा है। डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले वाहनों के माध्यम से हर वार्ड की हर कॉलोनी से कचरा एकत्रित किया जा रहा है। शहरवासी भी निगम के इस अभियान में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed