फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees strike today, officers said, all services will remain normal

Yamuna Nagar News: कर्मचारियों की हड़ताल आज, अफसर बोले, सामान्य रहेंगी सभी सेवाएं

Thu, 12 Feb 2026 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 12 Feb 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
Employees strike today, officers said, all services will remain normal
हड़ताल को सफल बनाने के लिए शहर में बाइक रैली निकालते वि​भिन्न विभागों के कर्मचारी। संवाद
यमुनानगर। 12 फरवरी को कर्मचारी संगठनों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान ने जिले में प्रशासन और कर्मचारियों के बीच दावों की जंग छेड़ दी है। एक ओर जहां कर्मचारी नेता दावा कर रहे हैं कि हड़ताल के दिन सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा और बाजारों में भी सन्नाटा पसरेगा, वहीं विभागाध्यक्षों का कहना है कि आमजन को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और सेवाएं सामान्य रहेंगी।
विज्ञापन

हड़ताल को लेकर सबसे अधिक असमंजस की स्थिति रोडवेज सेवाओं को लेकर बनी हुई है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि रोडवेज बसों का पूरी तरह से चक्का जाम रहेगा। एसकेएस एवं रोडवेज यूनियन नेता जिला प्रधान महिपाल सौदे का दावा है कि कोई भी बस सड़कों पर नहीं उतरेगी। बसों का पूरी तरह से चक्का जाम रहेगा। अगर यमुनानगर डिपो से कोई बस चली भी गई तो वह आगे दूसरे जिले या फिर किसी अन्य खंड में प्रदर्शनकारियों द्वारा रोक दी जाएगी। इसके विपरीत रोडवेज जीएम संजय रावल का दावा है कि सभी बसें रोजाना की तरह संचालित होंगी और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। ऐसे में दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों में संशय की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

बैंकिंग सेवाओं पर भी असर पड़ने की संभावना है। हरियाणा बैंक इंप्लाइज फेडरेशन यूनिट, यमुनानगर के जनरल सेक्रेटरी कॉमरेड गुरनाम सिंह ने कहा कि जिले के सभी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहेंगे। यदि ऐसा होता है तो नकदी लेन-देन, चेक क्लियरिंग और अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिससे व्यापारियों और आम ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। हड़ताल रही तो जिला में 12 सरकारी बैंकों की 200 ब्रांच में काम प्रभावित रह सकता है। स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका है। जिले में करीब 800 आशा वर्कर और लगभग 150 से 200 स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। इसके अलावा आंगनबाड़ी वर्कर, मिड-डे मील कर्मचारी, जनस्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, राजकीय अध्यापक, महिला एवं बाल विकास विभाग, बिजली निगम, नगर निगम, दमकल कर्मचारी, अभियांत्रिकी विभाग और श्रम विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों के भी हड़ताल पर रहने की बात कही जा रही है। हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी रखने का दावा प्रशासन की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान कर्मचारी बस अड्डा यमुनानगर, कन्हैया साहिब चौक के पास स्थित पार्क और जिला सचिवालय के सामने अनाज मंडी गेट पर एकत्रित होंगे। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इधर, सभी विभागाध्यक्षों ने भरोसा दिलाया है कि हड़ताल के बावजूद आवश्यक सेवाएं प्रभावित नहीं होने दी जाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई हैं और आम नागरिकों को राहत देने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed