फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees roared for restoration of old pension, Yamunanagar

Yamuna Nagar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए गरजे कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Employees roared for restoration of old pension, Yamunanagar
पेंशन बहाली की मांग के लिए जुलूस निकालकर लघु सचिवालय जाते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। पुरानी पेंशन की बहाली की मांग पूरी करने के लिए कड़ाके की सर्दी में कर्मचारियों के तेवर गर्म दिखाई दिए। कर्मचारियों ने हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो निर्णायक आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
प्रदर्शन के लिए कर्मचारी भाई कन्हैया साहिब चौक पर जमा हुए। यहां से जुलूस निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान अशोक वर्मा ने किया। कर्मचारी जुलूस निकालते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे और यहां पर एसडीएम ने उनकी बात सुनी व ज्ञापन स्वीकारा। कर्मचारियों को प्रधान अशोक वर्मा, उपप्रधान मनजीत देवा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र छिंद्रे, चेयरमैन रविंद्र राणा, राजकीय अध्यापक संघ जिला प्रधान महेंद्र सिंह कलेर, अध्यापक संघ के राज्य चेयरमैन यशपाल ढांडा, जिला सचिव खेमलाल सैनी व अन्य पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों के लिए सकारात्मक रवैया नहीं अपना रही है। वर्ष 2006 के बाद के कर्मचारियों को नई पेंशन स्कीम में शामिल किया गया है। नई पेंशन स्कीम कर्मचारी हितैषी नहीं है। कर्मचारी नई पेंशन स्कीम का बहिष्कार कर रहे हैं। पड़ोसी राज्य पंजाब व हिमाचल प्रदेश ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कर दी है, लेकिन प्रदेश में इसे अभी तक लागू नहीं किया गया है। सरकार कर्मचारी संगठनों से पुरानी पेंशन लागू करने का वादा तो कई बार कर चुकी है, लेकिन इसे लागू नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी महासंघ मांग करता है कि सरकार तुरंत पुरानी पेंशन बहाल करे। हरियाणा रोजगार कौशल निगम बंद कर सभी कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का किया जाए। जब तक इन्हें पक्का नहीं किया जाता, तब तक सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयानुसार समान काम समान वेतन दिया जाए। विभागों के निजीकरण पर रोक लगाई जाए। कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा उपचार सुविधा दी जाए। पुरानी एक्सग्रेशिया नीति बिना शर्त लागू की जाए।

पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगें पूरी न की तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 20 जनवरी को हिसार, तीन फरवरी को रोहतक, 17 फरवरी को गुरुग्राम, छह मार्च को अंबाला, 24 मार्च को करनाल में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी सरकार ने कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो नौ अप्रैल को अंबाला में प्रदेशस्तरीय सम्मेलन में निर्णायक आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर जिला सचिव फूल कुमार कांबोज. यूनिट प्रधान यमुनानगर मनदीप शर्मा, यूनिट प्रधान जगाधरी राजेश कश्यप, बिलासपुर यूनिट प्रधान सुनील सैनी, कर्म सिंह खिजरी, अश्वनी शर्मा, विनय, मनोज कुमार, जय सिंह, बलदेव, जय सिंह, कंवरपाल, रवि राठी, अनिल कांबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed