फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees of the Municipal Corporation and Fire Department sat on a continuous hunger strike

Yamuna Nagar News: क्रमिक भूख हड़ताल पर निगम व दमकल विभाग के कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Employees of the Municipal Corporation and Fire Department sat on a continuous hunger strike
यमुनानगर। सरकार की ओर से मानी गईं मांगों का पत्र जारी न होने पर शुक्रवार को नगर निगम व दमकल कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने नगर निगम यमुनानगर कार्यालय के गेट पर रोष जताया और धरना दिया।
विज्ञापन

इसमें नगर निगम के 18 व दमकल के चार कर्मचारियों को एक दिन की क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठाया गया। क्रमिक भूख हड़ताल में नगर पालिका कर्मचारी संघ से जुड़े कन्हैया, बलबीर, सुमित, दिलीप रिंकू, गुरमीत, राजेंद्र, विनय, राकेश, संगु, सुमित, राजन, श्यामलाल, राजीव, हंसराज, किशोर व दमकल से सुखबीर सिंह, विजेंद्र पाल, देशराज, विशाल राणा शामिल रहे। धरने की अगुवाई नगर पालिका कर्मचारी संघ से इकाई प्रधान पपला और संचालन सह सचिव रमेश कुमार ने किया।
विज्ञापन

संघ के महासचिव मांगेराम व दमकल से मुख्य संगठनकर्ता गुलशन भारद्वाज ने कहा कि सरकार दमकल के अनुबंधित कर्मचारियों के वेतन में पांच वर्षों से बढ़ोतरी पर लगी रोक हटाने और फायर ऑपरेटर कम ड्राइवर के सर्जित पदों पर समायोजित कर पक्का करने की मांग व अन्य समस्याओं के समाधान के बजाय कमेटी गठित कर परेशान कर रही है। दमकल कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए एक के बाद एक कमेटियां बनाई गईं। संघ के साथ 24 मई 2018, 29 अक्टूबर 2022, सात अगस्त 2024 में मानी गई मांगों के पत्र जारी करने में आनाकानी कर रही है। इसके रोष में नगर निगम व दमकल के कर्मचारी नौ जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे। मौके पर बलदीप तुंबी, रमन, सोरन, सुरेश, जीतो, कमलेश, श्यामलाल, दमकल से शाखा प्रधान वीरेंद्र धीमान, अभिषेक, विक्की वालिया, विजेंद्र पाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed