फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees of government departments will showcase art in Nagpur...

Yamuna Nagar News: सरकारी विभागों के कर्मचारी नागपुर में करेंगे कला का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Employees of government departments will showcase art in Nagpur...
- केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड करवा रहा कर्मचारियों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

- महाराष्ट्र के नागपुर में 29 जनवरी से दो फरवरी तक होगी डांस, म्यूजिक व प्ले की प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी

जगाधरी। भारत सरकार की ओर से अखिल भारतीय सिविल सेवा संगीत नृत्य एवं लघु नाटिका प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इस दौरान सरकारी कर्मचारी व अधिकारी विभिन्न विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता 29 जनवरी से दो फरवरी तक महाराष्ट्र के नागपुर स्थित बसंतराव देशपांड हाल में करवाई जाएगी।
प्रतियोगिता भारत सरकार के केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड की ओर से करवाई जा रही है। इस प्रतियोगिता की विशेषता यह है कि इसमें केवल सरकारी विभागों के कर्मचारी व अधिकारी ही भाग लेंगे। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद किया जाएगा। स्क्रीनिंग टेस्ट में बेहतरीन प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। इसके लिए पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी के सभागार में 22 जनवरी को स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाएगा। स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए प्रतिभागियों को सुबह नौ बजे पंचकूला स्थित सभागार पहुंचना होगा। जिस पर कर्मचारियों को ऑनलाइन आवेदन व पंजीकरण करवाना है। जिसके बाद 22 जनवरी को आवेदकों के उनकी कलाओं में स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाएगा। इस दौरान जिले के विभिन्न विभागों से करीब 30 लोगों ने भाग लेने के लिए आवेदन किया है। टेस्ट के बाद इनमें से प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्क्रीनिंग टेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को आयोजक समिति की ओर से किसी प्रकार का कोई सामान नहीं दिया जाएगा। समिति की ओर से प्रतिभागी को मंच और बोलने के लिए एक माइक दिया जाएगा।



राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल तीन विधाएं

राजकीय आईटीआई के कार्यवाहक प्राचार्य पवन कुमार कांबोज ने बताया कि सरकार की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने संबंधी सभी विभागों को पत्र भेजा गया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में केवल सरकारी कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी ही भाग ले सकते हैं। इसमें नृत्य, संगीत एवं गायन व लघु नाटिका तीन ही विधाएं शामिल की गई हैं। प्रतिभागी को प्रस्तुति में प्रयोग होने वाले संयंत्र, वस्त्र, उपकरण, सामग्री सहित तमाम वस्तुएं स्वयं से जुटानी होगी। स्क्रीनिंग टेस्ट के दौरान आने जाने का खर्च प्रतिभागी को वहन करना होगा जबकि नागपुर में होने वाली प्रतियोगिता के दौरान खर्च सरकार वहन करेगी। पवन कांबोज ने बताया कि आईटीआई के कर्मचारियों ने भी इसके लिए आवेदन किया है। आवेदन स्वीकृत होने के बाद वे पंचकूला में टेस्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed