फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees lashed out against the officer

Yamuna Nagar News: अधिकारी के खिलाफ जमकर बरसे कर्मचारी

Sun, 30 Mar 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 30 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Employees lashed out against the officer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगरपालिका कर्मचारी संघ व अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के कर्मचारियों ने इकाई प्रधान वीरेंद्र धीमान की अगुवाई में औद्योगिक क्षेत्र स्थित दमकल केंद्र पर गेट मीटिंग की। गेट मीटिंग में अधिकारी के व्यवहार पर दमकल कर्मचारियों ने रोष जताते हुए नारे लगाए।
मुख्य संगठनकर्ता गुलशन भारद्वाज व संगठन सचिव संतोष कुमार ने बताया कि अधिकारी द्वारा कर्मचारी की घर में परेशानी होने के बावजूद माता मनसा देवी मेले में नौ दिन के लिए भेजना गलत है। इसका विरोध किया जाएगा। यूनियन से टकराव का रास्ता छोड़कर बातचीत कर कर्मचारियों की मांगों का समाधान किया जाए, अन्यथा एक अप्रैल से मुख्य दमकल केंद्र पर अनिश्चितकालीन धरना चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान भी कोई समाधान नहीं होता तो दूसरे कर्मचारी व मजदूर संगठनों से सहयोग लिया जाएगा। इसमें उल्टा झाड़ू प्रदर्शन, क्रमिक भूख हड़ताल, अर्धनग्न प्रदर्शन व पुतला दहन किए जाएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो काम बंद कर हड़ताल भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed