फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees demonstrated in support of their demands

Yamuna Nagar News: कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन

Fri, 05 Sep 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 05 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Employees demonstrated in support of their demands
नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रोष करते कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की राज्य कमेटी के आह्वान पर नगर निगम कर्मचारियों ने वीरवार को गेट मीटिंग की। इसके बाद शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई शाखा प्रधान पपला ने की।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा ने कहा कि संघ व सरकार के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन सरकार अपना वादा करके मुकर जाती है। सरकार ने कर्मचारियों की समस्याओं का हल करने के बजाय 11 हफ्तों के सफाई अभियान चला कर कर्मचारियों की त्योहारी एवं साप्ताहिक छुट्टियां बंद करने के आदेश कर दिए हैं। इससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है।
विज्ञापन

कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन के एरियर का भुगतान, पुरानी पेंशन स्कीम, ठेका प्रथा बंद करो, बेगार प्रथा बंद करो, कौशल रोजगार निगम बंद करो आदि मांगों को यदि सरकार नहीं मानती है तो 10 व 11 सितंबर को प्रदेश के सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी जिला उपायुक्त कार्यालय पर 26 सितंबर को प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि इसके बाद भी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पालिका, परिषदों, निगमों व फायर विभाग के कर्मचारी मुख्यमंत्री के कुरुक्षेत्र स्थित आवास पर प्रदर्शन कर घेराव करेंगे। प्रदर्शन में राजकुमार ससौली, बलदीप, सौरण, श्याम लाल, सुरेश, जीतो, कमलेश ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed