फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees are not getting salary for 11 months

Yamuna Nagar News: कर्मचारियों को 11 माह से नहीं मिल रहा वेतन

Wed, 30 Jul 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 30 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Employees are not getting salary for 11 months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गन्ना सोसायटी रादौर वित्तीय संकट के कारण अपने कर्मचारियों को पिछले 11 महीनों से वेतन तक नहीं दे पा रही है। जिस कारण गन्ना सोसायटी में कार्यरत नौ स्थाई कर्मचारी व लगभग 18 अस्थाई कर्मचारियों को महीनों से वेतन न मिलने के कारण भारी आर्थिक संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है। बार-बार मांग करने पर भी गन्ना सोसायटी अपने कर्मचारियों को वेतन देने के हालात में नहीं है।
किसानों ने सरकार से गन्ना सोसायटी की ओर से शुगर मिलों में सप्लाई किए जाने वाले गन्ने पर कमीशन बढ़ाने की मांग की है। जिससे गन्ना सोसायटियों को लाभ हो सके और वह अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन दे सके। गन्ना सोसायटी में कार्यरत कर्मचारियों सुमेर चंद, देवेंद्र, रमेश कुमार, श्रीकुमार, अनिल कुमार, शमशेर सिंह, रविंद्र कुमार, अर्जुन सिंह ने बताया कि उन्हें एक सितंबर 2024 से आज तक वेतन नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि सोसायटी की ओर से यमुनानगर, भादसो, शाहाबाद शुगर मिल में गन्ने की सप्लाई करवाई जाती है। गन्ने की सप्लाई करने पर पांच लाख क्विंटल गन्ने पर एक प्रतिशत कमीशन व इससे ज्यादा गन्ना सप्लाई करने पर एक रुपये प्रति क्विंटल कमीशन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय संकट से गुजर रही सोसायटी : सचिव

गन्ना सोसायटी रादौर के सचिव राजेश कांबोज ने बताया कि क्षेत्र में हर वर्ष गन्ने का क्षेत्र घटता जा रहा है। वहीं लंबे समय से गन्ने पर मिलने वाली कमीशन भी सरकार द्वारा नहीं बढ़ाई गई है। जिस कारण गन्ना सोसायटी वित्तीय संकट के दौर से गुजर रही है। सरकार गन्ना सोसायटियों की कमीशन में वृद्धि कर राहत पहुंचा सकती है। जिससे गन्ना सोसायटियों को डूबने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed