फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees are angry as the agreement is not implemented

Yamuna Nagar News: समझौता लागू नहीं होने से कर्मचारियों में रोष

Wed, 22 Jul 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 22 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Employees are angry as the agreement is not implemented
जिला स्तरीय रैली में मौजूद नगर निगम व दमकल के कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। 13 मई को सरकार और नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा तथा हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में बनी सहमति को लागू नहीं किए जाने के विरोध में मंगलवार को आंबेडकर भवन, टीचर कॉलोनी में समझौता लागू करवाओ-संगठन मजबूत बनाओ विषय पर जिला स्तरीय रैली आयोजित की गई। रैली में आंदोलन तेज करने का ऐलान किया।
रैली नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान परवेश परोचा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के प्रधान विजेंद्र की अगुवाई में हुई। महासचिव गुलशन भारद्वाज ने अग्निशमन विभाग के अनुबंधित कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत 58 वर्ष तक सेवा की गारंटी देने संबंधी पत्र का विरोध करते हुए सरकार से समझौते के अनुसार अनुबंधित फायर ड्राइवरों और फायरमैन को नियमित करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि 13 मई की द्विपक्षीय वार्ता में सरकार ने कर्मचारियों की 17 प्रमुख मांगों पर सहमति जताते हुए 30 जून तक आदेश जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया।

जिला स्तरीय रैली में मौजूद नगर निगम व दमकल के कर्मचारी। संवाद

जिला स्तरीय रैली में मौजूद नगर निगम व दमकल के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed