फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees announced agitation regarding demands, Yamunanagar

मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया आंदोलन का एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Employees announced agitation regarding demands, Yamunanagar
बैठक के दौरान मौजूद संगठन से जुड़े कर्मचारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगरपालिका कर्मचारी संघ व अग्निशमन सेवा की शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में जन जागरण अभियान कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। इस दौरान मांगोें को लेकर बड़ा आंदोलन करने का फैसला किया गया। साथ ही आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
बैठक की अध्यक्षता नगर निगम शाखा के वरिष्ठ उपप्रधान रोहताश ने की। संचालन शाखा सचिव प्रवेश परोचा ने किया। नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य उपप्रधान सेवाराम व राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा ने कर्मचारियों को संबोधित किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आज मेहनतकश जनता के सामने महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी समेत अनेक चुनौतियां बनकर उभरी हैं। सरकार इन चुनौतियों को हल करने की बजाए पूंजीवादी मित्रों का लाभ साध रही है। इससे पार पाने के लिए कर्मचारियों, मजदूरों व किसानों सहित तमाम वर्ग की जनता को एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। सरकार कर्मचारियों व किसानों को तोड़ने के लिए तमाम हथकंडे अपना रही है। सरकार उनका भाईचारा खराब करना चाहती है।
विज्ञापन

अग्निशमन सेवा के राज्य प्रेस सचिव गुलशन भारद्वाज व मुख्य संगठन सचिव जरनैल सिंह, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान महिपाल सौढ़े, ब्लॉक प्रधान जोत सिंह ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। नेताओं ने कहा कि पिछले साल 25 अप्रैल व 17 अगस्त को विभागीय मंत्री से संगठन की बैठक में विभिन्न मांगों पर बनी सहमति के परिपत्र जारी करने में आनाकानी की जा रही है। इस पर 30 जुलाई तक राज्य कमेटी के पांच जत्थे प्रदेश के सभी कर्मचारियों से संपर्क करेंगे। 30 जुलाई को नोटिस डे के रूप में मनाया जाएगा। 27 अगस्त के सामूहिक अवकाश का नोटिस सभी कार्यालयों में अधिकारियों को दिया जाएगा। इसी बीच 17 अगस्त को झाड़ू और काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने मांग की कि कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने पर कर्मचारी को 50 लाख रुपये की सहायता व परिवार के सदस्य को स्थाई नौकर दी जाए। साथ ही कहा कि निकाले गए 130 कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेना, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करके पे-रोल पर करना, सफाई, फायर, सीवर कर्मचारियों को 4000 प्रति माह जोखिम भत्ता, दो साल के सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना व पक्का होने तक समान काम समान वेतन मान लागू करना सहित तमाम मांगें लंबित हैं। इस दौरान नगरपालिका से जनकराज, बलदीप तुंबी, गुलजार अहमद, कमलेश, राजबाला, अग्निशमन से प्रधान रिप्पन कांबोज, रिंकू कुमार, बृजभूषण, विनोद कुमार, शलिंद्र, मार्किट कमेटी फायर से सुरेंद्र राजवंश सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed