फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   elephants created uproar In Khizrabad

दहशतः जंगल से निकलकर हाथियों ने खेतों में मचाया उत्पात, भागकर किसानों ने बचाई अपनी जान

Mon, 21 Oct 2019 10:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खिजराबाद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खिजराबाद (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Oct 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
elephants created uproar In Khizrabad
हाथी द्वारा खराब की गई फसल को दिखाते किसान - फोटो : अमर उजाला

खंड प्रतापनगर के कलेसर रेंज के अंतर्गत आने वाले गांव अराइयांवाला बीट के पास लगते जंगल के समीप किसानों के खेतों में हाथियों ने पिछले कई दिनों से उत्पात मचाया हुआ है।

विज्ञापन


हाथियों के झुंड रात के समय खेतों में उत्पात मचाते हैं और सोते हुए किसानों पर हमला तक करते हैं। किसानों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ रही है। किसानों ने वाइल्ड लाइफ, वन विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों से हाथियों से बचाव के उपाय अमल में लाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


किसान बोले- भाग कर बचाई जान
किसान शिव कुमार, ओम कुमार, मदन लाल ने बताया कि उन्होंने खेत के किनारे 50 हजार रुपए की लागत से तार लगाई थी। हाथियों ने वह सारी तोड़ दी और वे खेतों में घुसकर फसल को खराब कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि बीती रात सभी अपने-अपने खेत में सोए हुए थे, तभी हाथी ने आकर उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने किसी तरह हाथी से अपनी जान बचाई। हालांकि उनकी जान बच गई, किंतु रात को सोने के लिए बनाई गई झोपड़ी को हाथी ने बुरी तरह से नष्ट कर दिया और फसल को भी खराब कर दिया। घटना के बाद किसानों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जबकि इससे पहले भी किसानों द्वारा कई बार इस प्रकार की शिकायत की जा चुकी है।


वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक सुल्तान सिंह का कहना है कि किसानों की समस्या जायज है। हाथियों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। लेकिन वे इसमें कुछ नहीं कर सकते। क्योंकि हाथियों का पता नहीं चलता वह कब और किस दिशा से आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed