{"_id":"61c772a7f591c929c8485cdb","slug":"electricity-workers-who-arrived-to-cut-the-connection-were-held-hostage-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl93962565","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली कर्मचारियों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली कर्मचारियों को बनाया बंधक
विज्ञापन
गांव बड्डी में बिजली निगम कर्मचारियों को बैठाए ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गांव बुड्डी में बिजली बिल का भुगतान न करने पर कनेक्शन काटने पर जेई व अन्य कर्मचारियों को भाकियू व ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर रोष जताया। अधिकारियों के कहने पर टीम ने कनेक्शन जोड़े। इसके बाद टीम को रिहा किया गा।
बिजली निगम की टीम दोपहर करीब एक बजे गांव पहुंची। निगम के जेई मनीष व कर्मचारियों बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर गांव निवासी रूलिया खान, जाहिद खान व मेहंदी हसन के घरों के कनेक्शन काट दिए। टीम जैसे ही अन्य घरों के कनेक्शन काटने जाने लगी तो पूरा गांव मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव सुखदेव सिंह किसानों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों व किसानों ने निगम व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
उन्होंने कहा कि बिना सूचना दिए अचानक आकर घरों के कनेक्शन काटना सही नहीं है। किसान पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। वहीं इस तरह बिजली कनेक्शन काटना सही नहीं है। गुस्साए ग्रामीणों ने जेई सहित अन्य कर्मचारियों को वहीं बंधक बना लिया। भारतीय किसान यूनियन अल्पसंख्यक प्रधान नजीर खान, सुखदेव सिंह, दिलबाग, नूर मोहम्मद, इमरान राही, सुखदेव सिंह, सतबीर सिंह, अशोक कुमार, राजपाल, वजीर, सतपाल ने कहा कि जब तक सरकार स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू नहीं करती, किसी भी बैंक, बिजली निगम व अन्य विभागों द्वारा किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बावजूद भी अगर कोई विभाग किसानों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई अमल में लाता है, तो मौके पर ही अधिकारियों व कर्मचारियों को बंधक बनाया लिया जाएगा। भाकियू व ग्रामीणों ने फिर से कनेक्शन लगाने की मांग की गई। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक कनेक्शन नहीं लगाए जाते तब तक टीम को नहीं छोड़ा जाएगा। अधिकारियों ने मौके पर उच्चाधिकारियों से बात कर दोबारा कनेक्शन लगा कर किसानों को शांत किया। इसके बाद कर्मचारियों को छोड़ दिया गया।