फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Electricity workers protested against privatization

Yamuna Nagar News: बिजली कर्मियों ने किया निजीकरण का विरोध

Fri, 26 Jun 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 26 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers protested against privatization
मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते बिजली निगम के कर्मचारी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्ज यूनियन के केंद्रीय परिषद के आह्वान पर कार्यकारी अभियंता कार्यालय परिसर में धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। धरने के दौरान कर्मचारियों ने बिजली क्षेत्र के निजीकरण का विरोध करते हुए जोखिम भत्ता एवं अन्य भत्तों में बढ़ोतरी, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, स्थानांतरण संबंधी समस्याओं और वेतन विसंगतियों के समाधान की मांग उठाई।
सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चले इस कार्यक्रम में कर्मचारियों ने लंबित मांगें पूरी करने की आवाज बुलंद की। कर्मचारी नेता विकास पोसवाल, पंकज, संजीव, प्रवेश सैनी, करमजीत सहित अन्य वक्ताओं ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लंबित मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा और कर्मचारी हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। केंद्रीय परिषद द्वारा घोषित आंदोलन कार्यक्रम के तहत 30 जून को एसई कार्यालयों पर प्रदर्शन, दो जुलाई को प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन एवं बिजली मंत्री का घेराव, 29 जुलाई को जेल भरो आंदोलन तथा 29-30 सितंबर को प्रदेशव्यापी महा-हड़ताल आयोजित की जाएगी। संचालन यूनिट सचिव नितिन राणा ने किया। अध्यक्षता यूनिट प्रधान कर्म सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed