{"_id":"672e741cd7538fa5370463c6","slug":"electricity-will-be-available-24-hours-in-kapalmochan-fair-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-128084-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेला में 24 घंटे मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेला में 24 घंटे मिलेगी बिजली
विज्ञापन
कपालमोचन मेले की तैयारियों को लेकर जानकारी देते डीसी कैप्टन मनोज कुमार व एसपी राजीव देशवाल। डीआ
यमुनानगर। 11 से 15 नवंबर तक लगने वाले कपालमोचन मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जो छोटे-मोटे काम हैं उन्हें 10 नवंबर तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। मेला परिसर में सफाई का विशेष प्रबंध करने पर जोर दिया गया है।
मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेला परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित होगा।
असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। यह बात डीसी एवं मुख्य मेला प्रशासक कैप्टन मनोज कुमार ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में कपालमोचन मेला में प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों की जानकारी देते हुए कही। उनके साथ एसपी राजीव देसवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मनोज कुमार ने बताया कि मेले के दौरान बिजली सप्लाई दुरुस्त रखने के लिए बिजली निगम के अधिकारियों का सख्त निर्देश दिए गए हैं। 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। रात को भी दिन जैसा माहौल दिखाई देगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए जनरेटर की व्यवस्था भी की गई है ताकि बिजली आपूर्ति निर्बाध रहे।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को मेला परिसर में भक्तिमय एवं देशभक्ति का माहौल प्रदान करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की लगातार प्रस्तुति होगी। इसके लिए परिसर में विशेष रूप से सांस्कृतिक प्रस्तुति मंच भी तैयार करवाया गया है। मेले के दौरान सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से स्टेज पर धार्मिक, सामाजिक व देशभक्ति से प्रेरित गीत प्रस्तुत किए जाएंगे।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए नजदीक के जिलों से बसों की व्यवस्था की गई है, वहीं स्थानीय बसों के भी फेरों को बढ़ाया जाएगा। पार्किंग से मेले तक आने के लिए बुजुर्गों के लिए ई-रिक्शा का प्रबंध किया गया है।
आयुक्त गीता भारती करेंगी उद्घाटन:
डीसी ने बताया कि कपालमोचन मेले का शुभारंभ 11 नवंबर को अंबाला मंडल की आयुक्त गीता भारती करेंगी। वह प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगी। कपालमोचन मेला में देश के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां के तीनों पवित्र सरोवरों-कपाल मोचन सरोवर, ऋण मोचन सरोवर और सूरजकुंड सरोवर में क्रमवार स्नान करने के लिए आते हैं।
इस बार मेले में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेला क्षेत्र में चार सेक्टर बनाए गए है। इन सेक्टरों में भंडारा, दुकानें, मीडिया सेंटर बनाए गए है। मेले में सफाई व्यवस्था, दवाइयों के प्रबंध, अस्थाई शौचालयों, पेयजल के प्रबंध, सड़कों की मरम्मत, बिजली का प्रबंध, बैरिकेटिंग, पुलिस प्रबंध व अन्य प्रबंधों को समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
शराब की अवैध बिक्री पर रहेगी पाबंदी :
एसपी राजीव देसवाल ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 2500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पिछले साल करीब 1900 कर्मचारी थे। जबकि इस बार 2500 कर्मचारी तैनात होंगी। 10 नवंबर को ही पुलिस फोर्स विभिन्न जिलों से कपालमोचन में पहुंच जाएगी। पुलिस द्वारा मेले के दौरान नशीली दवाओं और नशीली चीजों की विशेष रूप से चेकिंग की जाएगी। अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।