फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Electricity cuts made us cry, consumption reached 60 lakh units,

बिजली के कटों ने रुलाया, खपत पहुंची 60 लाख यूनिट, अगस्त माह में होंगे हालत बदतर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity cuts made us cry, consumption reached 60 lakh units,
यमुनानगर। बिजली कटों ने अभी से रुलाना शुरू कर दिया है। दस दिन में ही जिले में बिजली की खपत 60 लाख यूनिट तक पहुंच गई। जबकि अप्रैल माह के 15 दिन ही गुजरे हैं। माना जा रहा है कि मौजूदा हालात यही रहे तो अगस्त माह में बिजली कटों के हालात इससे भी बदतर हो जाएंगे।
विज्ञापन

अगस्त माह बिजली के लिए पीक माह होता है। इन दिनों में ज्यादा गर्मी पड़ती है। एसी, कूलर व पंखे का सर्वाधिक प्रयोग होता है। जिससे बिजली की खपत दो गुना हो जाती है। बिजली निगम के आंकड़ों के मुताबिक साल 2021 में अगस्त माह में 101 लाख यूनिट की बिजली खपत पहुंच गई थी। उधर बिजली निगम अधिकारियों का कहना है अगर झज्जर जिले में सीएलपी पॉवर प्लांट 18 और 19 अप्रैल तक शुरू हो जाता है तो जिले की बिजली की स्थिति सुधर सकती है। अभी सीएलपी प्लांट की एक ही यूनिट चल रही है जबकि दूसरा बंद है।
विज्ञापन

जिले में बिजली निगम के सब स्टेशन हर एरिया में बने हुए हैं। इनमें आईटीआइ में 66केवी, जोड़ियों में 220 केवी, जोड़ियों रतनगढ़ में 66केवी, मुस्तफाबाद बराड़ा में 66केवी, मुस्तफाबाद काजीबांस में 66केवी, मुस्तफाबाद में 66केवी, मुस्तफाबाद गनगौरी में 66केवी, मुस्तफाबाद तलाकौर में 66केवी, यमुनानगर नंबर-1 में 66केवी, रादौर बकाना में 220केवी, रादौर बसंतपुरा में 66केवी, रादौर जठलाना में 66केवी, रादौर मेहरा में 66केवी, रादौर में 66केवी, छछरौली लेदी में 33केवी, छछरौली ताहरपुर में 66केवी, छछरौली में 66केवी, जगाधरी सिटी बीबीएमबी खेड़ा में 220, प्रतापनगर भूड़कलां में 33केवी, प्रतापनगर तीमों में 33केवी, जगाधरी सेक्टर-15 हुडा में 66केवी, बिलासपुर रामपुर हेड़ियान में 33केवी, बिलासपुर रामपुर छौली में 33केवी, बिलासपुर में 66केवी, साढौरा मिर्जापुर में 33केवी, साढौरा रसूलपुर में 66केवी, साढौरा सरदेहड़ी में 66केवी, साढौरा में 66केवी तथा साढौरा मुलाना में 66केवी सब स्टेशन लगे हुए हैं जहां से संबंधित एरिया को बिजली सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
10 दिन पहले 40.19 लाख यूनिट की थी बिजली की खपत
बिजली निगम के आंकड़ों के मुुताबिक 10 दिन पहले 40.19 लाख यूनिट की बिजली की खपत हो रही थी, उसके बाद 48.70 लाख यूनिट पर खपत पहुंच गई। अब 60 लाख यूनिट खपत पहुंच गई है। बता दें बिजली निगम के जिले में 3.90 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें 2.96 लाख उपभोक्ता घरेलू, 86000 कृषि व आठ हजार उपभोक्ता कामर्शियल हैं। बिजली निगम के मुताबिक अर्बन एरिया में तीन से चार घंटे, इंडस्ट्री में चार, गांव में एक घंटा और ट्यूबवेल का दो घंटे का कट लगाया जा रहा है। बाकायदा इसकी रिपोर्ट बिजली निगम की तरफ से हेड क्वार्टर को भेजी जा रही है।

-------------
वर्जन
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है बिजली की खपत भी बढ़ती जा रही है। पिछले 12-13 दिनों में बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है। जो अब 60 लाख यूनिट तक पहुंच गई। अगस्त माह में और खपत बढ़ जाएगी। चूंकि यह माह पीक होता है। इसी दौरान ही सबसे ज्यादा बिजली का प्रयोग होता है। अगर झज्जर प्लांट की दूसरी यूनिट चल जाए तो जिले की बिजली में काफी सुधार हो सकता है।
-राजेंद्र कुमार, एसई, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed