{"_id":"68e40d77836e23af360ab464","slug":"electricity-corporation-removed-wires-from-jogiwada-school-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-144976-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बिजली निगम ने जोगीवाड़ा पाठशाला से हटाए तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बिजली निगम ने जोगीवाड़ा पाठशाला से हटाए तार
Tue, 07 Oct 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित समाचार।
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। गांव जोगीवाड़ा की शहीद बलविंद्र सिंह राजकीय प्राथमिक पाठशाला की छत को छू रही बिजली तार हटा दी गई है। तार हटने से बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों ने राहत की सांस ली है। कई महीने से बच्चे इस स्कूल में खतरे के साये में पढ़ने को मजबूर थे। हालात ऐसे थे कि बिजली के तार के कारण अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से परहेज कर रहे थे। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद बिजली निगम ने इस पर संज्ञान लिया।
बिजली निगम ने जेई के नेतृत्व में एक टीम को जोगीवाड़ा गांव की प्राथमिक पाठशाला में भेजा। बिजली निगम के कर्मचारियों ने इसकी जांच की और तारे स्कूल से शिफ्ट कर दी। स्कूल के लिए यह समस्या कई साल से बनी हुई थीं। छत से छूने के कारण स्कूल की दीवारों में करंट आने लगा था, जिस पर स्कूल व ग्रामीणों ने इसकी सप्लाई बंद कर दी थी। बिजली सप्लाई न होने के कारण ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इन तारों से गांव के खेत के ट्रांसफार्मर तक बिजली पहुंचाई जा रही थी। धान कटाई के बाद किसानों को अब खेतों की जुताई के लिए बिजली की जरूरत थी। परंतु बच्चों की सुरक्षा के कारण इन तारो की सप्लाई बहाल नहीं की जा सकती थी। इस कारण सभी को परेशानी हो रही थी। करीब चार महीने से यह समस्या गंभीर बनी हुई थी। स्कूल के मुख्याध्यापक प्रदीप कुमार ने बताया कि बिजली की तारें शिफ्ट कर बाहर कर दी गई हैं। इससे स्कूल की समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई है। वहीं, ग्रामीण गुरदास सिंह, राजकुमार ने बताया कि इस समस्या से सभी परेशान थे।