फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Electricity consumption also increased with temperature, will suffer more in the coming days

तापमान के साथ बिजली खपत भी बढ़ी, आने वाले दिनों में और तड़पाएगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption also increased with temperature, will suffer more in the coming days
यमुनानगर। जिले का तापमान जैसे-जैसे बढ़ रहा है। वैसे-वैसे बिजली की खपत भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में फीडर ओवरलोड होने लगे हैं। निगम के सप्ताह भर के आंकड़ों पर गौर करें तो 40.19 लाख यूनिट की बिजली की खपत हो रही थी लेकिन अब 48.70 लाख यूनिट की खपत हो रही है। आने वाले दिनों में बिजली और तड़पाएगी। मौजूदा स्थिति को देखते हुए बिजली निगम की तरफ से बिजली कट का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

देहात एरिया में कट जारी रहेगी, जबकि इंडस्ट्री एरिया में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति रहेगी। परमिट होने के बाद ही इंडस्ट्री एरिया में कट लगेगा। उधर एक तरफ गेहूं के सीजन को देखते हुए बिजली निगम ने कट शुरू कर दिए, वहीं सब्जी उत्पादक अपनी फसल के लिए बिजली की मांग कर रहे हैं। बिजली निगम के मुताबिक जिले में 3.90 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें 2.96 लाख उपभोक्ता घरेलू, 86000 कृषि व आठ हजार उपभोक्ता कमर्शियल हैं। स्टील व प्लाईवुड उद्योग होने के कारण औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की खपत काफी है। कट लगने का असर औद्योगिक इकाइयों पर भी देखा जाता है। उत्पादन कम हो जाता है। उधर, डीजल के दामों में बढ़ोतरी के कारण बिजली पर निर्भरता अधिक हो गई है। वहीं मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार को अधिकतम 39 व न्यूनतम 21, शनिवार को अधिकतम 40 व न्यूनतम 21, रविवार को अधिकतम 40 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन

----------------
कौन सी डिवीजन में कितने किलोवाट का है सब स्टेशन
बिजली निगम के आंकड़ों के मुताबिक यमुनानगर आईटीआइ में 66केवी, जोड़ियों में 220 केवी, जोड़ियों रतनगढ़ में 66केवी, मुस्तफाबाद बराड़ा में 66केवी, मुस्तफाबाद काजीबांस में 66केवी, मुस्तफाबाद में 66केवी, मुस्तफाबाद गनगौरी में 66केवी, मुस्तफाबाद तलाकौर में 66केवी, यमुनानगर नंबर-1 में 66केवी, रादौर बकाना में 220केवी, रादौर बसंतपुरा में 66केवी, रादौर जठलाना में 66केवी, रादौर मेहरा में 66केवी, रादौर में 66केवी, छछरौली लेदी में 33केवी, छछरौली ताहरपुर में 66केवी, छछरौली में 66केवी, जगाधरी सिटी बीबीएमबी खेड़ा में 220, प्रतापनगर भूड़कलां में 33केवी, प्रतापनगर तीमों में 33केवी, जगाधरी सेक्टर-15 हुडा में 66केवी, बिलासपुर रामपुर हेड़ियान में 33केवी, बिलासपुर रामपुर छौली में 33केवी, बिलासपुर में 66केवी, साढौरा मिर्जापुर में 33केवी, साढौरा रसूलपुर में 66केवी, साढौरा सरदेहड़ी में 66केवी, साढौरा में 66केवी तथा साढौरा मुलाना में 66केवी सब स्टेशन लगे हुए हैं जहां से संबंधित एरिया को बिजली सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से जिले में बिजली की आपूर्ति बढ़ने लगी है। बिजली की खपत 40.70 लाख यूनिट तक बढ़ गई है और जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी बिजली की खपत भी बढ़ती चली जाएगी। शेड्यूल के मुताबिक बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। यदि किसी एरिया में किसी तरह का फाल्ट आता है तो उसको भी समय रहते दूर करवा दिया जाता है।
-राजेंद्र कुमार, एसई, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed