{"_id":"62606c0eded5fc2d9a047940","slug":"electricity-account-will-be-linked-to-family-identity-card-details-will-have-to-be-submitted-along-with-the-bill-yamuna-nagar-news-knl1055901124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली खाते होंगे परिवार पहचान पत्र से लिंक, बिल के साथ जमा करानी होगी डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली खाते होंगे परिवार पहचान पत्र से लिंक, बिल के साथ जमा करानी होगी डिटेल
विज्ञापन
यमुनानगर। सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) को अब बिजली मीटर के खातों से भी लिंक किया जाएगा। इस बार लोगों को जो बिजली के बिल कर्मचारी द्वारा दिए जाएंगे। उसी के साथ ही एक प्रोफार्मा भी दिया जाएगा। इस प्रोफार्मा में लोगों को अपना नाम, बिजली निगम खाता संख्या, परिवार पहचान पत्र की डिटेल, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर व ईमेल आईडी भर कर देनी होगी। यह प्रोफार्मा बिल बांटने वाले कर्मचारी को या फिर पावर हाउस में बिजली बिल भरने के दौरान भी जमा कराया जा सकेगा।
बिजली खातों को परिवार पहचान पत्र से जोड़ने के फायदे भविष्य में देखने को मिलेंगे। सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्र से बिजली कनेक्शन लिंक करने के आदेश सभी जिलों में एसई को जारी किए गए हैं। जो प्रोफार्मा उपभोक्ताओं से लिया जाएगा। उसमें दर्ज डाटा को बिजली निगम के कर्मचारी ऑनलाइन करेंगे। यदि किसी के डाटा को ऑनलाइन करने के बाद उसमें कोई गलती होती है तो उसे ठीक करने का मौका भी उपभोक्ताओं को दिया जाएगा।
बिजली निगम के एसई राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रोफार्मा भरकर देने के अलावा व्हाट्सएप के माध्यम से भी बिजली बिल के खाता संख्या को परिवार पहचान पत्र के साथ जुड़वाया जा सकता है। इसके लिए विधिवत रूप से भरे हुए प्रोफार्मा की स्कैन कॉपी को व्हाट्सएप नंबर पर भेजना होगा। फॉर्म में उपभोक्ता द्वारा उपभोक्ता का नाम, बिल पर दर्ज उपभोक्ता खाता संख्या, परिवार पहचान पत्र संख्या, आधार संख्या, मोबाइल संख्या तथा ई-मेल आईडी की सूचना दर्ज करनी होगी।