फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Electric wire fell, two cows died, Yamunanagar

बिजली का तार टूटकर गिरा, दो गायों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Electric wire fell, two cows died, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। गांव भूड़कलां की हरिजन बस्ती में सोमवार की सुबह बिजली की तार टूटकर नीचे गिर गई। हादसे में चपेट में आई दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस को शिकायत दी है। गाय गांव के एक बुजुर्ग दंपती की थी जो उनकी आजीविका का भी साधन थी। उन्होंने बताया कि ब्याज पर रुपये लेकर 90 हजार रुपये की गाय खरीदी थी।
बस्ती की प्रकाशो देवी व रहतू ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले ही ब्याज पर रुपये लेकर 45-45 हजार रुपये की दो गाय खरीदी थी, जिससे उनका गुजारा चल रहा था। ग्रामीणों ने गायों की मौत के लिए बिजली निगम को जिम्मेदार बताया है। ग्रामीणों ने कहा बिजली निगम की लापरवाही से हादसा हुआ है। कई बार निगम को तारों की समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन सुध नहीं ली गई।
विज्ञापन

गनीमत रही कि यह तार केवल गायों पर गिरी, यदि किसी घर या इंसान पर गिरती तो और बड़ा नुकसान हो सकता था। इस बारे में जांच अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि भूड़कलां माजरी निवासी प्रकाशो देवी की तरफ से शिकायत मिली है, जिसमें कहा गया है कि उनके घर के सामने से बिजली की तार गुजर रही हैं। सुबह बिजली की तार टूटने से उनकी गायों को करंट लगा और उनकी मौके पर मौत हो गई। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed