Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Elections will be held before the new House without opposition

Yamuna Nagar News: विपक्ष विहीन नए सदन के समक्ष रहेंगी चुनाैतियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Elections will be held before the new House without opposition
यमुनानगर। विपक्ष विहीन होने के बावजूद कई चुनौतियां नगर निगम के नए सदन की राह को कठिन बना रही हैं। क्योंकि कई काम पिछले सदन के अधूरे हैं, वहीं संपत्ति आईडी की त्रुटियाें और कॉलोनियां अवैध होने का दर्द भी लोग झेल रहे हैं। साथ ही शहर के हर हिस्से में कोई न कोई समस्या मुंह बाहे खड़ी है। पॉश से लेकर रिहायशी क्षेत्रों में पानी निकासी, सफाई, स्ट्रीट लाइट, सड़कों की दिक्कतें हैं। इन सभी से शहर की नई सरकार (मेयर व 22 वार्ड पार्षदों) को पार पाना होगा।
विज्ञापन

बता दें कि दो मार्च को नगर निगम के मेयर व 21 वार्ड पार्षद पदों के लिए 53.5 फीसदी मतदान हुआ। इससे पहले वार्ड-9 से भावना बिट्टू निर्विरोध पार्षद चुन ली गई थी। मेयर व अन्य 21 वार्डों के पार्षद पदों के लिए 12 मार्च को मतगणना हुई। इसमें केवल वार्ड-14 में आजाद प्रत्याशी सुनैना शर्मा पार्षद बनीं। मेयर सहित 21 वार्डों के पार्षद भाजपा के हैं। इस तरह सदन विपक्ष विहीन है। विपक्ष के न होने से शहर की सरकार (मेयर व 22 वार्ड पार्षदों) का कार्यकाल आसान रहने वाला है, क्योंकि सदन बैठकों में बिना विरोध कामों के प्रस्ताव पास हो सकते हैं। इसके साथ ही सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर भी भाजपा के बनने तय माने जा रहे हैं। अब सभी की निगाहें मेयर व पार्षदों के शपथ ग्रहण पर टिकी हैं, जिसको लेकर भाजपा की ओर तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

यूं चली निगम की राजनीति : यमुनानगर-जगाधरी परिषद के 31-31 वार्ड थे। वर्ष-2010 में दोनों शहरों को मिलाकर नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी का गठन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed