फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Election workers voted by postal ballot

Yamuna Nagar News: चुनाव कर्मियों ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान

Fri, 04 Oct 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 04 Oct 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Election workers voted by postal ballot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र देश भारत के हरियाणा राज्य में चुनाव का पर्व चल रहा है। चुनाव के इस पर्व में चुनाव ड्यूटी पर तैनात यमुनानगर के कर्मचारी व अधिकारी 30 सितंबर से चार अक्टूबर तक पोस्टल बैलेट पेपर मतदान सुविधा केंद्र पर मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं । कर्मचारियों ने आईटीआई यमुनानगर में जाकर पोस्टल बैलेट पेपर से वोट डाले। चार अक्तूबर को भी कर्मचारी मतदान करेंगें।

राजकीय अध्यापक संघ 70 हरियाणा संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने बताया कि जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर रखे है। चुनाव कार्यों में लगे कर्मचारी व अधिकारी अच्छे तरीके से कर्मचारियों से मतदान प्रक्रिया समझाकर पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान करवा रहे हैं। राजकीय अध्यापक संघ-70 की टीम भी कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग कर रही है तथा कर्मचारियों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन


राजकीय अध्यापक संघ- 70 हरियाणा संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने कहा की चुनाव के पर्व में भाग लेते हुए हम सब को मतदान करना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना बहुत जरूरी है। आईटीआई यमुनानगर में मतदान करने पहुंचे राजकीय अध्यापक संघ-70 के प्रधान महेंद्र सिंह कलेर, विनोद जिंदल, दर्शन लाल बवेजा, दीपक वर्मा, मिथुन गुप्ता, कृष्ण लाल, विकास कुमार, कमलजीत सिंह, अभिनव इत्यादि कर्मचारियों ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed