{"_id":"66317dcbfba7ebe9ca04b697","slug":"election-discussions-started-with-the-roar-of-hookah-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-118274-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हुक्के की गड़गड़ाहट संग होने लगी चुनावी चर्चाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हुक्के की गड़गड़ाहट संग होने लगी चुनावी चर्चाएं
Wed, 01 May 2024 04:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 01 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर चौराहों, नुक्कड़, चौपालों पर उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं देखी जा सकती है। अलग-अलग पार्टी के उम्मीदवार मतदाताओं को रिझाने के लिए ऐडी चोटी का जोर लगा रहे है। कई बार मतदाता अपने मनपसंद उम्मीदवार का समर्थन करने पर चुनावी माहौल ओर अधिक गर्म हो जाता है।
कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट जीतने के लिए रादौर क्षेत्र अहम बताया जा रहा है। रादौर के छिंबी मोहल्ला वार्ड नंबर 7 में एक हुक्का चर्चा में राजीव आर्य सन्नी ने बताया कि लोकसभा चुनाव सिर पर आ जाने से सभी अपनी समस्याओं को हल करवाने में लग गए है। इस वार्ड की मुख्य समस्या रात के समय गलियों में पसरा अंधेरा है।
नगरपालिका की ओर से यहां कोई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था नहीं है। जिस कारण यहां रात होते ही अंधेरा हो जाता है। इससे चोरी की घटनाएं आम है। मंगतराम ने बताया कि लाइटों के साथ साथ सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या भी आम हो गई है। जिसका समाधान करवाने के लिए वह उम्मीदवारों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
यशपाल सैनी पोटली ने बताया कि उम्मीदवार बड़े बड़े वादे तो कर रहे है, लेकिन उनको निभाया जाएगा या नहीं यह उनको पता नहीं है। नेता मौसमी बरसात की तरह होते है। शीशपाल पोटली ने बताया कि बेरोजगारी के कारण युवा विदेशों में जा रहे है। सरकार को रोजगार के अवसर अपने देश में ही करने चाहिए।