{"_id":"5ff35dc98ebc3ec104243cfd","slug":"elecation-yamuna-nagar-news-knl56539647","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबका साथ सबका विकास का हवाला देकर विपक्ष ने मांगा एक पद, मेयर ने दरकिनार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबका साथ सबका विकास का हवाला देकर विपक्ष ने मांगा एक पद, मेयर ने दरकिनार किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव प्रक्रिया चल रही थी। प्रक्रिया नगर निगम के सभागार में हुई प्रक्रिया में पत्रकारों को नहीं जाने दिया गया। वहीं पार्षद प्रतिनिधियों को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। प्रक्रिया के दौरान सभी पार्षद प्रतिनिधि समर्थकों के साथ परिसर में उपस्थित रहे। अंदर प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई। इस दौरान वार्ड नंबर 8 से इनेलो प्रत्याशी विनोद मरवाह अपनी सीट से उठे और मेयर को उनकी पार्टी का नारा याद करवा कर एक पद की मांग कर दी। विनोद मरवाह ने कहा कि जब भाजपा सबका साथ सबका विकास का नारा देती है तो एक पद विपक्ष को भी देना चाहिए। इससे कार्यों में तेजी और पारदर्शिता आएगी। मेयर मदन चौहान उनकी बात सुनकर मुकराए और फिर अनसुनी कर दी। बाद में विनोद मरवाह ने प्रवीण शर्मा को गले लगाकर बधाई दी। उन्होंने प्रवीण को बधाई देते हुए कहा कि काम करवाने हैं बहुत से काम रुके हुए हैं। जिस पर प्रवीण ने अपनी सहमति जताई और धन्यवाद किया।
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्षद निर्मला चौहान ने पत्रकारों से बातचीत की। जब उनसे विपक्ष को पद देने की मांग पर सवाल किया गया तो निर्मला ने कहा कि हाउस की कार्यप्रणाली ही ऐसी है। विपक्ष को एडहॉक कमेटियों में तो स्थान दिया नहीं गया, सीनियर और डिप्टी मेयर का पद कैसे दे देते। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया एक नौटंकी मात्र रही। चूंकि दोनों ही प्रत्याशियों के नाम पहले ही तय कर दिए गए थे। भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है तो उनके पास पद आना 99 प्रतिशत तो तय ही था।
चुनाव के दौरान रादौर विधानसभा के वार्ड की पूरी तरह अनदेखी हुई। विपक्ष की ओर से एक पद रादौर विधानसभा क्षेत्र को दिए जाने की मांग उठाई गई थी। चूंकि एक मेयर यमुनानगर विधानसभा के हैं। सीनियर डिप्टी मेयर जगाधरी विधानसभा से चुन लिए गए। जबकि रादौर विधानसभा खाली रह गया है। चूंकि नगर निगम के वार्ड 18, 19, 20, 21 और आधा वार्ड 22 रादौर विधानसभा क्षेत्र में आता है। चुनाव के दौरान एक पद रादौर क्षेत्र से देने की बात की गई। लेकिन यह भी अनसुनी कर दी गई।