फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   elecation

चार जनवरी को होगा नगर निगम सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
elecation
चार जनवरी को नगर निगम सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव की नगर निगम ने तारीख फाइनल कर दी है। अब इन दोनों पदों का चुनाव नगर निगम कार्यालय के सभागार में चार जनवरी को मेयर मदन चौहान की अध्यक्षता में होने वाली हाउस की साधारण बैठक में किया जाएगा। इसमें नगर निगम के निर्वाचित सदस्यों द्वारा ही सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के पद का चुनाव किया जाना है।
विज्ञापन

मेयर मदन चौहान ने बताया कि हाउस में भाजपा पार्षदों का बहुमत है। इसलिए दोनों पदों पर भाजपा के ही पार्षद सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर बनेंगे। सात जनवरी 2019 को मेयर और पार्षदों ने शपथ ग्रहण कर ली थी। इसके बाद एक बार दोनों पदों पर चुनाव होना प्रस्तावित हुआ था। लेकिन किन्हीं कारणों से चुनाव नहीं हो पाया था। नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह के अनुसार अब हरियाणा नगर निगम निर्वाण नियमावली 1994 के संशोधित नियम 71 के अंर्तगत नगर निगम की चार जनवरी को दोपहर बाद तीन बजे होनी वाली साधारण बैठक में यह चुनाव किया जाना निश्चित हुआ है।
विज्ञापन

नगर निगम में 15 पार्षदों के साथ भाजपा बहुमत है। इसलिए दोनों पद भाजपा के खाते में जाने तय हैं। जबकि कांग्रेस के चार व इनेलो के तीन पार्षद हैं। माना जा रहा है कि एक पद रादौर व दूसरा पद जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से बनाया जा सकता है। क्योंकि मेयर खुद यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से है। दोनों पदों के लिए कई पार्षद दावेदारी जता रहे हैं। इधर मेयर मदन चौहान का कहना है कि पार्षदों की सहमति से दोनों पदों का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बतां दे कि नगर निगम हाउस की अब तक चार साधारण बैठक व एक समीक्षा बैठक हो चुकी है। हर बैठक में सत्ता पक्ष व विपक्ष के पार्षदों द्वारा सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर पद का चुनाव करने की मांग उठाई जाती थी। पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते चुनाव नहीं हो पाया था। इसके बाद बीते दिनों हुए निकाय चुनावों को लेकर इस चुनाव में देरी हुई। अब निर्धारित की गई तिथि पर दोनों पदों का चुनाव किया जाना फाइनल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed