फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Elderly man's body found in room, murder case

Yamuna Nagar News: कमरे से बुजुर्ग का शव बरामद, हत्या का केस

Sun, 15 Sep 2024 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Sep 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Elderly man's body found in room, murder case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी (यमुनानगर)। सुखमणी पैलेस के सामने चनेटी रोड पर किराये के मकान में रह रहे 66 वर्षीय राकेश कुमार का शव गली सड़ी हालत में उनके कमरे में पड़ा मिला। मृतक राकेश यहां अपने परिवार से अलग रहता था। बदबू उठने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस व मृतक के परिजनों को दी। जब पुलिस व परिजन कमरे पर पहुंचे तो उसका शव जमीन पर पड़ा हुआ था।
शरीर से खून निकला हुआ था। मृतक के बेटे कर्ण ने उनकी हत्या किए जाने का शक जताया। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

बूड़िया निवासी कर्ण ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई अपनी मां कल्पना देवी के साथ किराये के मकान में रहते हैं। उसके पिता राकेश कुमार शराब के आदी थे। वह आटा चक्की बनाने का कार्य करते थे। अक्सर वह मां के साथ झगड़ा व मारपीट करते थे। विवाद होने पर करीब 10 साल पहले पिता उन्हें छोड़कर दयालगढ़ गांव में किराये पर कमरा लेकर रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग दो माह से अब वह सुखमणी पैलेस के सामने चनेटी रोड पर किराये के मकान में रह रहे थे। शुक्रवार को उन्हें पता लगा कि पिता की मौत हो गई। उनका शव मकान में पड़ा हुआ है। इस सूचना पर वह तुरंत उनके मकान पर गए। उन्होंने देखा कि पिता का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। उसमें से बदबू आ रही थी। उनके शरीर से खून निकल रहा है। शव काफी फूला हुआ था।
इससे अंदेशा लगाया जा रहा था कि उनकी मौत दो-तीन दिन पहले हो गई थी। शव के हालात देखकर लग रहा है कि किसी ने उनकी हत्या की है। पिता का मोबाइल भी कमरे में नहीं मिला। फोन करने पर उनका नंबर बंद आ रहा था। शहर जगाधरी पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

प्राथमिक जांच में मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के वास्तविक कारण पता चल पाएगा। मृतक के बेटे पर हत्या का शक जताया है। उनकी शिकायत पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। - नरेंद्र सिंह थाना प्रभारी शहर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed