फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Eight people missing from different places

Yamuna Nagar News: अलग-अलग स्थानों से आठ लोग लापता

Tue, 17 Sep 2024 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Eight people missing from different places
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। किशनपुरा दामला से झगड़े के बाद दंपती संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गया। वहीं अलग-अलग स्थानों से छह अन्य लोग लापता हो गए। सभी मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किशनपुरा दामला निवासी सोमनाथ ने बताया कि 14 सितंबर को उसके बेटे संदीप व उसकी पत्नी प्रवीण देवी में घरेलू कारणों के चलते झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद प्रवीण देवी घर से बिना बताए कहीं चली गई। उसके जाने के चार घंटे बाद उसका बेटा संदीप भी घर से बिना किसी को बताए कहीं चला गया। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



उधर, सदर थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह दीनबंधू छोटूराम थर्मल पावर प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड है। 12 सितंबर की शाम को वह नाइट ड्यूटी पर चला गया था। सुबह घर लौटा तो उसकी पत्नी, छह साल की बेटी व दो साल का बेटा घर से गायब थे। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। उसकी पत्नी दोनों बच्चों को उसे बिना बताए घर से कहीं चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर,जगाधरी की तेलियान गली निवासी राजिंद्र कुमार ने बताया कि उसका भतीजा अक्षय सैनी मॉडल टाउन स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर लगा है। वह 14 सितंबर को की शाम करीब चार बजे दुकानदार को घर जरूरी काम होने की बात कहकर चला गया। इसके घर नहीं पहुंचा। शहर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

उधर, जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि 15 सितंबर को वह और उसकी बहन खेडा बाजार स्थित खेड़ा मंदिर में माथा टेकने आए थे। वह माथा टेकने जब मंदिर से बाहर आया तो उसकी बहन वहां से लापता था। तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

उधर, जठलाना के एक गांव निवासी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी दामला पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ती है। चार सितंबर को उसकी बेटी कॉलेज गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं आई। अपने स्तर पर उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed