फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Eight new cases of dengue and nine cases of chikungunya found

Yamuna Nagar News: डेंगू के आठ व चिकनगुनिया के नौ नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 02:57 AM IST
विज्ञापन
Eight new cases of dengue and nine cases of chikungunya found
यमुनानगर। जिले में डेंगू के 256 केस मिल चुके हैं। वीरवार को डेंगू के आठ नए केस मिले। वहीं चिकनगुनिया के 9 नए केस मिलने के साथ ही कुल केस की संख्या 219 पर पहुंच गई है। लोग अपने घरों में ही डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का लारवा पाल रहे हैं। इस बात की जिला मलेरिया विभाग द्वारा लोगों के घरों में की गई जांच से पुष्टि होती है।
विज्ञापन

अब तक 9488 घरों में मच्छर का लारवा मिल चुका है। जहां लारवा मिल उन सभी को जिला मलेरिया अधिकारी ने नोटिस जारी किए हैं। साथ ही यह भी चेतावनी दी कि यदि दोबारा जांच में मच्छरों का लारवा पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला मलेरिया विभाग की तरफ से लोगों को डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया बीमारी को लेकर लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए पर्चे बांटने से लेकर पार्कों, स्कूलों व कॉलोनियों में कैंप भी लगाए जा रहे हैं। जिनमें लोगों को इन बीमारियों के फैलने के कारण, लक्षण व उपायों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इसके बावजूद लोग इन बीमारियों को गंभीरता से नहीं ले रहे। मलेरिया विभाग ने घरों में लारवा की जांच करने के लिए करीब 40 ब्रीडिंग चेकर व अन्य कर्मचारी लगाए हैं। यह टीम घर-घर जाकर वहां रखे पौधों के गमलों, छतों पर पड़े खाली बर्तन व टायरों के अलावा फ्रिज के पीछे लगी वेस्ट पानी की ट्रे की जांच करती है। जिनमें बड़ी संख्या में मच्छरों का लारवा मिल रहा है। टीमों द्वारा लारवा को मौके पर ही नष्ट किया जाता है। लारवा मिलने के बाद लोगों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सरकारी विभाग भी लापरवाह
आमजन के साथ-साथ सरकारी विभागों का भी बुरा हाल है। जांच के दौरान कई सरकारी विभागों के कार्यालयों में भी मच्छरों का लारवा पाया गया है। यहां तक की लघु सचिवालय के अंदर भी लारवा मिल चुका है। अधिकारियों व कर्मचारियों का ध्यान इन बीमारियों की तरफ बिल्कुल भी नहीं है। कर्मचारियों ने सारा जिम्मा अपने कार्यालयों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों पर छोड़ रखा है। कई कार्यालयों में तो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी नहीं हैं। इसीलिए जमा पानी में लारवा पनपने लगता है। फिर यही लारवा मच्छर बनकर लोगों को डंक मर कर बीमारी फैलाता है।

----------

जांच में लारवा मिल रहा है: सुशीला सैनी
डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि ब्रीडिंग चेकरों व अन्य कर्मियों द्वारा की गई जांच में काफी जगह बड़ी संख्या में मच्छर का लारवा मिला है। अब तक 9488 नोटिस जारी किए हैं। लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed