फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   eight drum, 1720 litre oil, two held

आठ ड्रम में 1720 लीटर मिट्टी का तेल पकड़ा, दो काबू

Tue, 08 Nov 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Tue, 08 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने गांव डीग में रेड मारते हुए 8 ड्रम में 1720 लीटर मिट्टी का तेल लदा टाटा 407 गाड़ी पकड़ी है। चालक सहित उसके सहायक को पुलिस ने काबू कर लिया। वहीं डिपो होल्डर व एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पूंडरी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पूंडरी के निरीक्षक रमेश चंद को जानकारी मिली थी कि गांव डीग के डीपो धारक तस्बीर सिंह, अरविंद व धर्म सिंह अक्तूबर माह में कंट्रोल रेट पर वितरण के लिए विभाग द्वारा दिए गए मिट्टी के तेल का वितरण नहीं किया है। उपभोक्ताओं व विभाग के साथ धोखाधड़ी करते हुए आरोपियों द्वारा कैथल निवासी एक व्यक्ति को तेल ब्लैक में बेचने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन


एसपी ने बताया थाना पूंडरी के एएसआई उज्जवल सिंह, एएसआई बिरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रामफल व सिपाही विक्रम सिंह की टीम खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर रमेश चंद को साथ लेकर रविवार को गांव डीग में रेड मारी। पुलिस द्वारा एक टाटा 407 गाड़ी में 8 ड्रमों लदे 1720 लीटर मिट्टी के तेल को गाड़ी सहित कब्जे में लेकर चालक आजाद उर्फ कालू व क्लीनर सावन निवासी शेरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। एक डिपो होल्डर व एक अन्य गाड़ी चालक सुमित फरार हो गया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि तेल तीनों डीपो होल्डरों ने भरा था। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एसपी ने कहा कि शीघ्र ही इन डिपो होल्डरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed