फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   eight class teacher

आठवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ पर स्कूल में हंगामा, आरोपी टीचर के न मिलने पर गुस्साए लोगों ने प्रिंसिपल का सिर फोड़ा

Mon, 26 Aug 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
eight class teacher
जगाधरी के एक निजी स्कूल में आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़ के बाद लोगों ने खूब हंगामा किया। जिस अध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था, वह स्कूल में नहीं मिला। जिस पर भड़के लोगों ने स्कूल प्रिंसिपल से बहस की और उसका सिर फोड़ लहू लुहान कर दिया। सूचना मिलते ही शहर जगाधरी एसएचओ मनोज कुमार पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा के परिवार व समाज के लोग थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। घटना की सूचना पर डीएसपी हैड क्वाटर सुभाष चंद थाने पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले बच्ची के परिवार से बात की। उनकी शिकायत ली। वहीं इसके बाद डीएसपी ने अलग से महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह की मौजूदगी में प्रिंसिपल से बात की गई। प्रिंसिपल को इलाज दिलवाकर मेडिकल कराया गया। देर शाम मेडिकल के बाद प्रिंसिपल की ओर से भी शिकायत दी गई। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

ढाई माह से कर रहा छेड़खानी
परिजनों ने शिकायत में कहा कि स्कूल का एक 35 वर्षीय अध्यापक पिछले दो ढाई माह से उनकी आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा है। सोमवार को अध्यापक ने पहले तो उनकी बच्ची को थप्पड़ जड़ा और उसके बाद अश्लील हरकत की। पीड़ित बच्ची जब इस घटना की जानकारी देने प्रिंसिपल के पास पहुंची तो आरोप है कि प्रिंसिपल ने अध्यापक का पक्ष लिया। बच्ची को जाति सूचक शब्द कहे और उसे पीटा भी। जब बच्ची ने यह बात घर जाकर बताई तो परिवार और समाज के काफी संख्या में लोग स्कूल पहुंचे और हंगामा कर दिया। परिजनों ने प्रिंसिपल से आरोपी टीचर के बारे में पूछा, लेकिन टीचर वहां नहीं मिला। जिसपर भड़के लोगों ने प्रिंसिपल से बहस करते हुए उसके साथ मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन

35 बच्चों के सामने कैसे हो सकती है छेेड़खानी, केवल थप्पड़ मारा गया था
उधर, स्कूल प्रिंसिपल ने पीड़ित परिवार के सभी आरोप का नकारा है। प्रिंसिपल का कहना है कि जब बच्ची उनके पास आई तो उन्होंने पूरा मामला समझा। मामला सिर्फ स्कूल का काम न करने पर थप्पड़ मारने तक था। 35 बच्चों की कक्षा में एक अध्यापक सरेआम कैसे छेड़खानी कर सकता है। बच्ची के जाने के बाद उन्होंने उसके बड़े भाई को घर पर जाकर सूचना देने के लिए कहा तो उसने जवाब दिया कि मां सुबह आएगी। इसके बाद स्कूल की छुट्टी हो गई। वह बच्ची के परिवार को फोन ही मिला रही थी कि बच्ची के परिवार सहित 20-25 लोग आ गए। बिना बात सुने ही उस पर हमला बोल दिया। यदि गलती थी तो अध्यापक की थी। उसके साथ मारपीट क्यों की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों की शिकायत आ गई है। मामला वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी में भी है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करेंगे। किसी के साथ भी गलत नहीं होगा। फिलहाल जांच की जा रही है।
मनोज कुमार, एसएचओ, सिटी जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed