फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Effect of strictness, journey will be smooth

Yamuna Nagar News: सख्ती का असर, सुगम होगा सफर

Fri, 04 Apr 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 04 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Effect of strictness, journey will be smooth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सड़क सुरक्षा की बैठक में उपायुक्त (डीसी) के सख्त रुख का असर दिख रहा है। अधिकारी फील्ड में उतरे और ब्लैक स्पॉट की खामियों को दूर करने में जुटे हैं। जिन 20 ब्लैक स्पॉट की लिस्ट अधिकारियों को दी गई थी अधिकारी उनमें से ज्यादातर के काम पूरे करने का दावा कर रहे हैं।
संबंधित विभागों ने कुछ इसी तरह की रिपोर्ट बनाकर जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में दी है।
डीसी पार्थ गुप्ता ने जिले में अपनी तैनाती के बाद सड़क सुरक्षा की दूसरी बैठक 27 मार्च को ली थी। पहली बैठक में संबंधित विभागों की टीम बनाकर ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण करके खामियाें का पता करने का निर्देश अधिकारियों को दिया था। अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और बिना कोई निरीक्षण किए ही बैठक में पहुंच गए। जिस पर डीसी ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी।
विज्ञापन

यहां तक की बैठक में ब्लैक स्पॉट के अलावा किसी दूसरे एजेंडे पर चर्चा भी नहीं की। उन्होंने 20 ब्लैक स्पॉट की लिस्ट अधिकारियों को देते हुए कहा था कि पहले इनकी खामियां दूर होंगी। इसके बाद अगले प्वाइंट पर काम होगा। इस पर पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई और नगर निगम ने मौके पर जाकर काम शुरू कर दिया है। जिला परिवहन अधिकारी हैरतजीत कौर का कहना है कि डीसी ने जिन ब्लैक स्पॉट की लिस्ट दी थी उन पर काम हुआ है या नहीं। इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। कुछ विभागों ने तो रिपोर्ट जमा करा दी है। जिन्होंने नहीं दी उन्हें रिमाइंडर भेजा गया है। पूरे मामले की जानकारी डीसी को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed