फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Education plays an important role in success: Dr. Kabir

सफलता में शिक्षा की अहम भूमिका : डॉ. कबीर

Wed, 07 Aug 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 07 Aug 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Education plays an important role in success: Dr. Kabir
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में एंटरप्रेन्योरशिप विषय पर व्याख्यान हुआ। आयोजन इंटरनेशनल अफेयर्स कमेटी, वुमेन स्टडी सेंटर व फैशन डिजाइनिंग विभाग की ओर से किया गया। इसमें दुबई से आए एएनपीएम के सीईओ डॉ. कबीर केवी व एएनबीडीएच अल इमरात के चेयरमैन डॉ. खालेद अल ब्लुशी मुख्य अतिथि रहे।
डॉ. कबीर ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सफलता में शिक्षा अहम भूमिका अदा करती है। हर व्यक्ति के जीवन में लक्ष्य का होना जरूरी है। अथक मेहनत व निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि जब तक उन्हें अपना मुकाम हासिल न हो, तब तक अपने लक्ष्य को आंखों में संजो कर रखें।
विज्ञापन

ऐसा करने से जहां उनमें मोटिवेशन रहेगी, वहीं वह किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानेंगी। डॉ. कबीर ने मानव के बदलते बर्ताव के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने इंटरप्रेन्योशिप के बारे मेें कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में युवाओं के लिए करियर की अपार संभावनाएं है। बशर्ते उन्हें समझने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्या डॉ. मीनू जैन ने कहा कि छात्राएं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का नाम रोशन कर रही हैं, जो कॉलेज के लिए गर्व की बात है। छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय बाजार के बारे में जानकारी मिल सके, इस उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डॉ. मीनाक्षी सैनी, डॉ. शशि शर्मा व मंजीत कौर की देखरेख में हुआ।

मेहंदी प्रतियोगिता में प्रज्ञा व सलोनी प्रथम
फैशन डिजाइनिंग विभाग की ओर से हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें 40 छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रज्ञा व सलोनी राणा ने पहला, यांशी व खुशबू ने दूसरा तथा मुस्कान, पूजा व पलक ने तीसरा स्थान अर्जित किया। हरमन, दीपांशी, इमन को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed