फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Education Minister called organizations for talks, teachers did walkout

Yamuna Nagar News: शिक्षामंत्री ने संगठनों को वार्ता के लिए बुलाया, अध्यापकों ने किया वॉकआउट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
Education Minister called organizations for talks, teachers did walkout
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सरकार की शिक्षा नीतियों के विरोध में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का क्रमिक अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। पांचवें दिन के अनशन का कैथल जिले से राज्य सचिव रामपाल शर्मा ने नेतृत्व किया।रामपाल शर्मा के नेतृत्व में कैथल जिला प्रेस सचिव शमशेर कालिया, कैथल से ब्लॉक प्रधान कृष्ण आर्य, सीवन ब्लॉक प्रधान रामफल, सीवन ब्लॉक सचिव गोपाल दास अनशन पर बैठे।
इस दौान जिला सचिव दिनेश तंवर व संगठन सचिव वीरेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षामंत्री व उच्च अधिकारियों से बातचीत के बारे बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल को अध्यापक संघ ने हजारों शिक्षकों के साथ शिक्षामंत्री आवास पर मास डेपुटेशन लेकर प्रदर्शन किया। शिक्षामंत्री ने बातचीत के लिए बुलाया। छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंडल 23 को शिक्षामंत्री से उनके निवास पर मिला। शिक्षामंत्री ने समय के अभाव का हवाला देकर सभी अधिकारियों के साथ 26 अप्रैल को चंडीगढ़ में बैठक के लिए बुलाया था परंतु बुधवार को बैठक स्थगित कर दी गई। वहीं वीरवार को दोबारा बैठक का संदेश मिला।
विज्ञापन

इसी के चलते अध्यापक संघ का शिष्टमंडल राज्याध्यक्ष धर्मेंद्र ढांडा के नेतृत्व में चंडीगढ़ पहुंचा। उन्होंने कहा कि सभी अध्यापक संगठनों को एक साथ बुला लिया गया। उन्होंने कहा कि अलग-2 संगठनों में मांग मुद्दों पर विरोधाभास बनते हैं। इसी के लिए शिक्षामंत्री सभी को एक साथ बुलवाया। इस पर अध्यापक संघ की ओर से कहा गया कि वे आंदोलनरत हैं, वे पहले अन्य संगठनों से वार्ता कर लें, वे अकेले वार्ता का इंतजार करेंगे। उन्होंने आरोप लगा कि संगठनों में फूट डालने की साजिश की जा रही है। अध्यापक संघ ने मांग पत्र शिक्षामंत्री के पास होने की बात कहकर वॉकआउट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राज्य महासचिव प्रभु सिंह ने कहा कि संघ सार्वजनिक शिक्षा, विद्यालयों व विद्यार्थियों के भविष्य के लिए लड़ रहा है। सरकार को उनके मनसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में सीएन भारती, कृष्ण नैन, संजीव सिंगला, चिरंजी लाल, सुखदर्शन सरोहा, पवन कुमार, विरेंद्र, सतीश मेवात मॉडल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed