फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   education is necessary

शिक्षा के साथ संस्कारों का संयोजन जरूरी : बीके शिवानी

Sun, 30 Mar 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 30 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
education is necessary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन नई दिल्ली के निर्देश पर डीएवी गर्ल्स कॉलेज के इंडियन नॉलेज सिस्टम सेल की ओर से ऑनलाइन मोटिवेशनल लेक्चर का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू से बीके शिवानी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का संयोजन मानवीय मूल्यों के लिए परम आवश्यक है।
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर, इंडियन नॉलेज सिस्टम कन्वीनर डॉ. किरण शर्मा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डॉ. नीता द्विवेदी, डॉ. गुरशरण कौर, पारूल, डॉ. दीपिका व लिपाक्षी, कार्यक्रम को-ओडिनेटर रहे। बीके शिवानी ने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में जहां एक ओर नए-नए विषयों का ज्ञान दिया जाता है।
विज्ञापन

इससे विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते है। परंतु, वहीं दूसरी ओर आध्यात्मिक सफलता के लिए उन्हें भारतीय प्राचीन ज्ञान परंपरा का पता होना भी आवश्यक है। बच्चे को जन्म बाद जैसी पारिवारिक शिक्षा दी जाती है, उनमें वैसे ही संस्कार पनपते है। आज की युवा पीढ़ी को पथभ्रष्ट होने से बचाने के लिए नैतिक मूल्य शिक्षा देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुरिंद्र कौर ने कहा कि नई शिक्षा प्रणाली के विद्यार्थी जिन नए विषयों की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उसका उद्देश्य डिग्री लेकर पैसा कमाना ही नहीं है,बल्कि उन विषयों से प्राप्त ज्ञान को अपने जीवन में उतारना भी है। शिक्षा द्वारा प्राप्त ज्ञान से अपने जीवन को सार्थक बनाना मानवीय भावनाओं को अपनाना प्रत्येक विद्यार्थी का लक्ष्य है।

डॉ. किरण शर्मा ने कहा कि पाठ्यक्रम में हम जो कुछ भी पढ़ते हैं उसका अर्थ अलग अलग हो सकता है। परंतु, हमें उसके सार्थक भाव को ग्रहण करके अपने जीवन में उतारना है। तभी शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य सफल सिद्ध होगा। कार्यक्रम में संगीत विभाग, फैशन डिजाइनिंग, गृह विज्ञान विभाग, योग, फाइन आर्ट्स के विद्यार्थी एवं स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed