फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Earned 196 crores.. spent only 4.65 lakhs on streets and roads

Yamuna Nagar News: कमाए 196 करोड़ ..गलियों और सड़कों पर लगाए मात्र 4.65 लाख

Sat, 22 Apr 2023 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 22 Apr 2023 02:56 AM IST
विज्ञापन
Earned 196 crores.. spent only 4.65 lakhs on streets and roads
यमुनानगर। नगर निगम की आय गत वित्तीय वर्ष में 196 करोड़ पार कर गई, बावजूद इसके निगम के फंड से गलियों-सड़कों के हिस्से नाममात्र राशि ही आई। हालांकि बजट में गलियों-सड़कों के निर्माण व मरम्मत पर 25.60 करोड़ रुपये खर्च का लक्ष्य था, पर महज 4.65 लाख रुपये ही खर्च किए गए। ये खुलासा खुद निगम अफसर कर रहे हैं, जिन्होंने चालू वित्त वर्ष के बजट के साथ गत वर्ष के बजट में हुए आय-व्यय का भी ब्योरा है। जिसे देख चलता है कि पौने दो अरब से अधिक आय के बाद भी निगम फंड से गलियों-सड़कों के निर्माण व मरम्मत करने में कंजूसी की गई, जबकि अन्य फंड व ग्रांट के सहारे यह काम कराए गए।
विज्ञापन


अबके 17 करोड़ खर्च बजट, जिसे पार्षद बता रहे नाकाफी
वर्ष-2023-24 के नगर निगम बजट में गलियों-सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए 17 करोड़ रुपये खर्च का बजट रखा है। इसे भी वार्डों के पार्षद नाकाफी बता रहे हैं। वार्ड-4 से पार्षद देवेंद्र सिंह, 5 से विनय कांबोज, 13 से निर्मल चौहान ने कहा कि हर साल निगम के बजट में गलियों-सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए करोड़ों रुपये खर्च का बजट रखा जाता है, पर इस फंड में से नाममात्र राशि खर्च होती है। गत वर्ष भी 25.60 करोड़ रुपये खर्च का लक्ष्य था, पर महज 4.65 लाख रुपये ही खर्च हुए। अब वर्ष-2023-24 के लिए खर्च का बजट बढ़ाने के बजाए गत वर्ष के 25.60 करोड़ से कम कर 17 करोड़ कर दिया है, जो कुल 22 वार्डों के लिए नाकाफी हैं। इसलिए आगामी सदन बैठक में हर वार्ड को गलियों-सड़कों के निर्माण के लिए निगम फंड से 5-5 करोड़ देने की मांग होगी।
विज्ञापन


अपनी सड़कें संवरी नहीं...पीडब्ल्यूडी की लेने की तैयारी
वार्ड-7 से पार्षद रामआसरा भारद्वाज, 8 से विनोद मरवाह ने कहा कि अफसरों से नगर निगम के अधीन गलियां-सड़कें संवारी नहीं गईं और निगम क्षेत्र में लगती पीडब्ल्यूडी की सड़कों को भी निगम अधीन के अधिकार क्षेत्र में लेने की तैयारी कर रहे हैं। इसका सदन में प्रस्ताव भी पास हो चुका है, पर निगम को पहले अपनी सभी गलियों-सड़कें सुधारनी चाहिएं। जिन पर काम न लगने पर कई बार अफसर फंड कमी का बहाना बना देते हैं, पर गत वर्ष 196 करोड़ आय के बाद भी गलियों-सड़कों पर महज 4.65 लाख रुपये ही खर्चे गए। यही कारण है कि सालभर गलियों-सड़कों की हालत बिगड़ी रहती है, क्योंकि उनके लिए अफसर अन्य फंड व ग्रांट के भरोसे रहते हैं। इसलिए मांग है कि गलियों-सड़कों के लिए निगम फंड से खर्च का बजट बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
वर्जन-
प्रयास रहेगा कि बजट में सड़कों गलियों के निर्माण व मरम्मत पर तय लक्ष्य मुताबिक खर्च किया जाए।
- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed