Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Earn more income from natural farming: Rana

प्राकृतिक खेती से अधिक आय कमाएं : राणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Earn more income from natural farming: Rana
यमुनानगर। कृषि विज्ञान केंद्र दामला और राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (आईसीएआर-एनबीपीजीआर) नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में अनुसूचित जाति उप योजना के तहत पादप आनुवंशिक संसाधनों के प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

केवीके दामला में आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्यातिथि और यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने और कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति बीआर कांबोज, विस्तार शिक्षा के निदेशक डॉ. बलवान सिंह ने पौधरोपण करके कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों को संबोधित करते हुए कृषि में नवीनतम तकनीकों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की जानकारी भी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को नवीनतम तकनीकों और जानकारी को प्रदान करना है, जिससे वे अपनी खेती में सुधार कर सकें। आज के रसायन युग ने खेती के स्वरूप को बदल दिया है। इसलिए किसानों को परंपरागत खेती की तरफ लौटकर जैविक और प्राकृतिक खेती को अपनाना चाहिए। भूमि की विविधता को बनाए रखने के लिए हमें भूमि में उपस्थित मित्र जीवों को संरक्षित करना होगा। उन्होंने किसानों से कम से कम स्वयं के लिए रसायन मुक्त खेती अपनाने का आग्रह किया।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि सरकारी योजनाएं किसानों को आर्थिक और तकनीकी सहायता प्रदान कर सकती है, जिससे वे अपनी खेती में सुधार कर सकते हैं। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के महत्व को जिले के लिए किसानों को ज्ञानवर्धन के लिए विस्तार से बताया और कृषि ज्ञान प्राप्त करने और आगे बढ़ाने के लिए भी सुझाव दिया। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए जागरूक किया।
कुलपति बीआर कांबोज ने किसानों को प्रगतिशील खेती के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इससे किसान अपनी आय में वृद्धि कर देश की खाद्य सुरक्षा में योगदान कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को सही जानकारी के माध्यम से अंधाधुंध रसायनों के प्रयोग को रोकने के लिए जागरूक बनाने का सुझाव दिया। कृषि वैज्ञानिक इस क्षेत्र में किसानों की मदद कर रहे हैं और हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार जीन बैंक स्थापित कर चुका है, जो किसानों को अत्याधिक रसायनों के उपयोग से मुक्ति प्रदान करेगा।

विस्तार शिक्षा के निदेशक डॉ. बलवान सिंह ने बताया कि कैसे विस्तार शिक्षा किसानों को नवीनतम तकनीकों की जानकारी प्रदान कर सकती है जिससे वे अपनी खेती में सुधार कर सकें। अनुसूचित जाति उप योजना एनबीपीजीआर नई दिल्ली के प्रधान वैज्ञानिक एवं नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार कौशिक ने अनुसूचित जाति उप योजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। एनबीपीजीआर नई दिल्ली के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संदीप कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार व फार्म प्रभारी डॉ. अजीत सिंह ने किसानों को फील्ड जीन बैंक का भ्रमण कराया और आनुवंशिक संसाधनों के महत्व को बताया। कार्यक्रम के दौरान, पौधों, कृषि उपकरणों और खाद्य प्रसंस्करण उपकरणों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed