फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   During the Zilla Parishad elections, open liquor contracts were sealed

जिला परिषद चुनाव के दौरान खुले शराब के ठेके को किया सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
During the Zilla Parishad elections, open liquor contracts were sealed
रविवार को जिला परिषद के चुनाव के दौरान सलेमपुर बांगर के साथ लगते महमूद पुर के रकबे में शराब का ठेका खुला पाया गया। जिस पर एक्साइज विभाग की टीम ने दबिश दी और ठेके को सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के जिला परिषद के एक वार्ड के लिए वोटिंग हो रही थी। उसके बाद भी शराब संचालक ने शराब के ठेके को बंद नहीं किया। जिसको लेकर किसी व्यक्ति ने एक्साइज विभाग व पुलिस को सूचित कर दिया। एक्साइज इंस्पेक्टर रामप्रकाश ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि क्षेत्र में जिला परिषद के लिए हो रही वोटिंग के दौरान भी शराब का ठेका खुला है। जहां से लोग शराब लेकर पी रहे हैं और वोटिंग स्थल पर हुड़दंग मचा रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के साथ उक्त ठेके पर छापामारी और ठेके को सील कर आगे की कार्रवाई के लिए विभाग को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed