फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dumpers caught doing illegal mining, 46 lakh fine imposed

Yamuna Nagar News: अवैध खनन करते डंपर पकड़े, 46 लाख जुर्माना

Thu, 06 Mar 2025 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 06 Mar 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Dumpers caught doing illegal mining, 46 lakh fine imposed
यमुनानगर। स्टेट प्रवर्तन थाना टीम ने रादौरा से लाडवा जाने वाली सड़क पर नाकेबंदी कर 11 डंपर पकड़े हैं। सभी पर करीब 46 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना जमा करने के लिए एक माह का समय दिया गया है। एक माह बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में अवैध खनन और ओवर लोडिंग को रोकने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। जगह-जगह नाकेबंदी होने के बाद भी जिले में अवैध खनन के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार रात को अवैध खनन का परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्टेट प्रवर्तन ब्यूरो थाना यमुनानगर की टीम ने सांगीपुर के पास रादौर-लाडवा रोड पर नाका लगाकर अवैध खनन ले जा रहे 11 डंपर पकड़ लिया। सभी वाहनों पर जुर्माना लगाया गया है। थाना प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि वाहनों पर करीब 46 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एक माह का समय दिया गया है। एक माह में जुर्माना जमा न करने पर संबंधित के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed