फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dumper hits and drags a confectioner riding a bike, he dies

Yamuna Nagar News: डंपर ने बाइक सवार हलवाई को टक्कर मार घसीटा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Dumper hits and drags a confectioner riding a bike, he dies
जगाधरी। जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाईवे 73ए पर गांव मुकारमपुर बस अड्डा के पास डंपर की टक्कर लगने से बाइक सवार हलवाई छौली निवासी विजय कुमार की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर बाइक सवार को टक्कर मारकर काफी दूर तक घसीटता ले गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिलासपुर क्षेत्र के छौली गांव निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई 55 वर्षीय विजय कुमार हलवाई का कार्य करता था। वह सुबह लगभग आठ बजे बाइक पर जगाधरी किसी काम से आ रहा था। जब वह मुकारमपुर बस अड्डा के पास पहुंचा तभी डंपर चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। विजय बाइक सहित डंपर के पहिए में फंस गया।
विज्ञापन

डंपर चालक उसे घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ने डंपर को रोका। हादसे में विजय कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी। उसके नाक, कान व मुंह से खून बहने लगा। भीड़ बढ़ती देख चालक डंपर को वहीं छोड़कर भाग निकला। राहगीर घायल को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

जगाधरी। गांधीधाम कॉलोनी जगाधरी निवासी बेबी ने बताया कि उसका पति राजपाल बिलासपुर रोड स्थित महमूदपुर अड्डे के पास गत छह अप्रैल को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उनका काफी दिन तक इलाज चला। अब उसके पति घर पर थे और उनकी दवा चल रही थी लेकिन कोई आराम नहीं मिल रहा था। बीती रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed