फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dumper hit bike rider mother son, mother dies after coming under tire

डंपर ने बाइक सवार मां बेटे को मारी टक्कर, टायर के नीचे आने से मां की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 02:04 AM IST
विज्ञापन
Dumper hit bike rider mother son, mother dies after coming under tire
यमुनानगर। सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिरी मां को डंपर ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही मां की मौत हो गई। जबकि बेटा हादसे में चोटिल हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी डंपर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के लाडवा डेरा निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसकी शादी मुकारमपुर निवासी अंजू के साथ एक साल पहले हुई थी। दो मार्च को वह मां पुन्नी देवी को ससुराल में मिलाने के लिए लेकर आया था। यहां से वीरवार को बाइक से लौट रहा था। इस दौरान मां पुन्नी देवी पीछे बैठी थीं। सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर जब वे दामला के कुंजल मोड़ के नजदीक पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मां सड़क पर गिर गई, जबकि वह साइड में गिर गया। सड़क पर गिरी उसकी मां को डंपर ने कुचल दिया, जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मां को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी डंपर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed