{"_id":"67ae553abe9406913707dbff","slug":"dumper-crushes-bike-riders-two-brothers-die-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-133058-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डंपर ने बाइक सवारों को राैंदा, दो भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डंपर ने बाइक सवारों को राैंदा, दो भाइयों की मौत
Fri, 14 Feb 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
साढौरा। साढौरा-रणजीतपुर मार्ग पर वीरवार को एक डंपर ने तीन बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो सगे भाइयों की टायर के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई।
मृतकों की पहचान अंबाला के गांव धनाना निवासी 55 वर्षीय जसबीर व 59 वर्षीय रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र के तौर पर हुई, जबकि महिला उर्मिला घायल है। हादसा इतना जबरदस्त था डंपर की चपेट में आने से बाइक भी चकनाचूर हो गई।
उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर, डंपर को भी कब्जे में ले लिया है। हादसा साढौरा-रणजीतपुर मार्ग पर गांव टुंडे की टपरिया के पास वीरवार दोपहर को हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अंबाला के धनाना गांव निवासी 55 वर्षीय जसबीर अपने 59 वर्षीय भाई रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र और अपनी पत्नी उर्मिला के साथ बाइक से जा रहे थे। उर्मिला ने बताया कि उसका मायका सबीलपुर गांव में है। उसकी भाभी बीमार है जिसका कुशलक्षेम जानने के लिए वे गांव सबीलपुर में आए थे।
जहां से वापस लौटे समय जब वे टुंडे की टपरियां गांव के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने जसबीर और सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि, उर्मिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिन रात धड़ल्ले से दौड़ रहे ओवरलोड डंपर ः साढौरा क्षेत्र में खनन सामग्री से भरे ओवरलोड डंपर, ट्रैक्टर ट्राली के धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। कई वाहनों के तो नंबर तक गायब हैं। अगर हादसे के बाद चालक वाहन को भगाकर ले जाता तो पुलिस अज्ञात वाहन के विरुद्ध केस दर्ज कर लेती है। जिससे आरोपी चालक के हौंसले बुलंद हो जाते हैं। क्षेत्र के लोगों ने इन पर रोक लगाने के लिए पुलिस के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को गुहार लगा चुके हैं। विधायक रेणू बाला भी इस मुद्दे को लेकर कई बार विधानसभा सत्र में आवाज उठा चुकी है। वहीं, गुलशन, कुलविंद्र, मजीद खान, नरसिंह व योगेश का कहना है कि खनन सामग्री ढोने वाले वाहन चालकों की लापरवाही से हादसे होने के अलावा सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही है।