{"_id":"68ded1dea2a09feed408887c","slug":"dumper-and-trolley-collided-head-on-operator-died-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-144806-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डंपर और ट्राॅले आमने-सामने टकराए, परिचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डंपर और ट्राॅले आमने-सामने टकराए, परिचालक की मौत
Fri, 03 Oct 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
गांव सरावां में हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त डंपर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। गांव सरावां में विश्वकर्मा राइस मिल के पास वीरवार की सुबह साढ़े पांच बजे डंपर व ट्राॅले की आमने-सामने की भिड़ंत में डंपर परिचालक गांव जैतपुर निवासी 32 वर्षीय रमजान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रमजान के क्षत-विक्षत शव को राहगीरों ने बड़ी मशक्कत के बाद डंपर से बाहर निकाला।
हादसा इतना भयावह था कि डंपर और ट्राॅला के केबिन के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ लंबी वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया। इस हादसे में डंपर चालक गांव जैतपुर निवासी राकीब व गांव जाटांवाला निवासी ट्राॅला चालक साजिद गंभीर रूप से घायल हो गए।
एम्बुलेंस की मदद से घायल डंपर चालक राकीब को जगाधरी के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां से उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक रमजान के क्षत विक्षत के शव को कब्जे में लेकर जगाधरी के शव गृह पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में ट्राॅला चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की है। घायल डंपर चालक राकीब ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह परिचालक रमजान के साथ बुधवार को शाहबाद में रेत छोड़कर रात को ही वापस अपने गांव के लिए चल दिए थे। डंपर मैं चला रहा था। परिचालक रमजान साइड में बैठा था। जब साढ़े पांच बजे के करीब गांव सरावां के पास स्थित विश्वकर्मा राइस मिल के पास पहुंचे तो गांव सरावां की तरफ से एक ट्राॅला चालक ने डंपर में टक्कर मार दी। इस हादसे परिचालक रमजान की मौके पर ही मौत हो गई।