फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Due to train delays, passengers are spending their nights at the station in the cold weather

Yamuna Nagar News: ट्रेनों की देरी से सर्दी में स्टेशन पर कट रही यात्रियों की रात

Sun, 18 Jan 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Due to train delays, passengers are spending their nights at the station in the cold weather
रेलवे स्टेशन पर छाया कोहरा। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कोहरे के कारण रेल यातायात व्यवस्था हर दिन बिगड़ती जा रही है। कोहरे का आलम ऐसा है कि लंबी दूरी वाली ही नहीं, बल्कि कम दूरी वाली व इंटरसिटी एक्सप्रेस भी घंटों की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों की सर्दी के बीच स्टेशन पर रात कट रही है।
कोहरे के कारण ट्रेनों की देरी से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण सुबह की ट्रेन शाम और शाम वाली तड़के में पहुंची। ऐसे में कड़ाके की ठंड से यात्रियों की हालत खराब रही। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों व बुजुर्गाें को हो रही है। लोगों को सर्दी से बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। गाड़ी संख्या 14649 जयनगर अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस छह घंटे 17 मिनट की देरी से पहुंची। यह ट्रेन सुबह दस बजकर 46 मिनट के बजाए शाम को पांच बजकर 03 मिनट पर पहुंची। इसी तरह गाड़ी संख्या 15097 भागलपुर जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस चार घंटे 10 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं, गाड़ी संख्या 15654 जम्मूतवी गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे 20 मिनट की देरी से चली।
विज्ञापन

इसी तरह गाड़ी संख्या 15012 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस तीन घंटे 14 मिनट लेट रही। गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस तीन घंटे चार मिनट की देरी से पहुंची। इसी तरह गाड़ी संख्या 14681 नई दिल्ली अंबाला छावनी इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे 44 मिनट, गाड़ी संख्या 14521 दिल्ली अंबाला छावनी इंटरसिटी दो घंटे 22 मिनट की देरी से चली। वहीं, गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा अमृतसर मेल दो घंटे 38 मिनट लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार मालनी एक्सप्रेस दो घंटे 21 मिनट, गाड़ी संख्या 12231 लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे 11 मिनट, गाड़ी संख्या 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे 05 मिनट की देरी से चलीं। इसके अलावा गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस एक घंटा 27 मिनट, गाड़ी संख्या 13307 धनबाद फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस एक घंटा 55 मिनट, गाड़ी संख्या 18237 बिलासपुर अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा 37 मिनट की देरी से पहुंची। गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी बाड़मेर शालीमार मालनी एक्सप्रेस एक घंटा 14 मिनट की देरी से चलीं। गाड़ी संख्या 14631 देहरादून अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटा 14 मिनट, गाड़ी संख्या 12232 चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा तीन मिनट, गाड़ी संख्या 14632 अमृतसर देहरादून एक्सप्रेस एक घंटा 02 मिनट लेट रही। गाड़ी संख्या 15211 दरभंगा अमृतसर जननायक एक्सप्रेस एक घंटा, गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा, गाड़ी संख्या 12903 मुंबई अमृतसर स्वर्ण मंदिर सुपरफास्ट मेल एक घंटा, गाड़ी संख्या 14610 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस 48 मिनट, गाड़ी संख्या 15212 अमृतसर दरभंगा जननायक एक्सप्रेस 44 मिनट, गाड़ी संख्या 13308 फिरोजपुर धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस 40 मिनट ले रही। गाड़ी संख्या 14815 श्रीगंगानगर ऋषिकेश इंटरसिटी एक्सप्रेस 35 मिनट, अमृतसर मुंबई स्वर्ण मंदिर सुपरफास्ट मेल 35 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed