फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Due to rain and cold wave, people hid in their homes, the mercury dropped to five

बारिश व शीतलहर से लोग घरों में दुबके, पारा लुढक कर पांच पर पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Due to rain and cold wave, people hid in their homes, the mercury dropped to five
यमुनानगर। शहर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को दिनभर बूंदाबांदी और शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी। इससे अधिकांश लोगों घरों में ही कैद होकर रह गए। वहीं सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान 10 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा। यह सीजन का सबसे ठंडा दिन माना जा रहा है। इससे पहले बीते सोमवार को जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम 11 डिग्री रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से बादलों की आंख मिचौली के बाद शुक्रवार की देर रात से शुरू हुई बूंदाबांदी शनिवार को दिनभर जारी रही। साथ ही सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। बचाव के लिए लोगों को हीटर और अलाव का सहारा लेना पड़ा। दूसरी ओर मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दो दिन और बारिश की संभावना जताई जा रही है। साथ ही लोगों को आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। बारिश और सर्दी से जहां सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा, वहीं किसानों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। पिछले सप्ताह तीन दिन की बारिश के कारण कई फसलों को नुकसान हुआ था। वहीं शनिवार के बाद अब सोमवार तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। कृषि उप निदेशक डॉ. जसविंद्र सिंह सैनी ने बताया कि बारिश का आलू, सब्जियों, गेहूं, सरसों सहित अन्य सभी फसलों पर असर होगा। उन्होंने बताया कि फसल में पानी जमा होना हानिकारक होगा। ऐसे में निकासी का प्रबंध करना होगा, जिससे फसल को कम नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed