फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Due to minor quarrels, the enmity turned into a bloody conflict - first brother lost, now son, nephew has no clue

मामूली झगड़ों से बढ़ी रंजिश खूनी संघर्ष में बदली- पहले भाई खोया अब बेटा, भतीजे का सुराग नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Due to minor quarrels, the enmity turned into a bloody conflict - first brother lost, now son, nephew has no clue
Due to minor quarrels, the enmity turned into a bloody conflict - first brother lost, now son, nephew has no clue - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। जगाधरी के दो पक्षों के बीच मामूली झगड़ों से बढ़ी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। इसमें शांति कॉलोनी के इब्राहिम ने दो साल पहले अपने भाई इम्तियाज और अब अपने बेटे सुलेमान को खो दिया। रविवार को बुड़िया पुल पर नहाते समय दूसरे पक्ष के हमले में सुलेमान अपने चचेरे भाई अलाउद्दीन व तीन दोस्तों के साथ नहर में डूब गया था। जिसका शव घटनास्थल से करीब तीन किमी. दूर चिट्टा मंदिर के पास से मिला। पिछले 24 घंटे से रेस्क्यू टीम के साथ बेटे के सकुशल मिलने की उम्मीद में बैठे इब्राहिम अपने बेटे की मौत का पता लगते ही स्तब्ध हैं। अभी तक नहर में डूबे उनके भतीजे अलाउद्दीन का भी सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

इब्राहिम ने बताया कि बेटे की मौत को अंजाम देने वालों की भतीजे अलाउद्दीन से रंजिश थी। इसी रंजिश में पहले वर्ष-2020 में आरोपी पक्ष ने उनके भाई इम्तियाज पर हमला किया, जिसमें इम्तियाज की मौत हो गई थी। अब बेटा सुलेमान भी इसी पुरानी रंजिश का शिकार हो गया। जबकि रंजिश खत्म करने को रजामंदी को भी दोनों पक्ष तैयार हो चुके थे, पर उसी बीच यह घटना हो गई। दूसरे दिन भी नहर में डूबे भतीजे अलाउद्दीन का भी कुछ पता नहीं चल पाया। बेटा सुलेमान व भतीजा अलाउद्दीन फैक्टरी में ही काम करते थे।
विज्ञापन

गमगीन माहौल में हुई सन्नी की बहन की शादी
नहर में डूूबे अलाउद्दीन व सन्नी का अभी पता नहीं लग पाया। सोमवार को सन्नी की बहन की शादी को लेकर घर पर खुशियों का माहौल गम में बदल गया। सन्नी के माता-पिता नहीं है, उसका एक बड़ा भाई प्रवीण व दादी है। सन्नी के डूबने की घटना से सोमवार को गम के माहौल में शादी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed