{"_id":"6736649b7eb4e2ff920babe4","slug":"due-to-less-cold-the-business-of-warm-clothes-in-the-fair-is-slow-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-128370-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ठंड कम होने से मेले में गर्म कपड़ों का कारोबार मंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ठंड कम होने से मेले में गर्म कपड़ों का कारोबार मंदा
Fri, 15 Nov 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ऐसा पहली बार हुआ है जब कपालमोचन मेला अपने पूरे यौवन पर है, लेकिन सर्दी न के बराबर है। पूरा मेला घूमने के दौरान ही श्रद्धालुओं का शरीर पसीने से तर होने लगता है। यही वजह है कि इस बार मेला में गर्म कपड़ों का कारोबार गत वर्षों की अपेक्षा बहुत मंदा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि दुकानदार 100 से 150 रुपये की सेल लगाकर कपड़ों को बेच रहे हैं।
कपालमोचन मेला क्षेत्र में गर्म कपड़ों की 250 से ज्यादा दुकानें लगी हुई हैं। इनमें जैकेट, जर्सी, लोअर, टोपी, मफलर, महिलाओं के गर्म सूट, जुराबें व अन्य सामान शामिल है। दुकानों के बाहर 50 रुपये, 100 रुपये, 150 रुपये की सेल वाले बोर्ड टंगे हुए हैं। खासकर वह लोग जो कई दिनों से मेला में ठहरे हुए हैं वह तो गर्म कपड़ों से पूरी तरह से किनारा कर रहे हैं।
मेले में गर्म कपड़े बेचने वाले दुकानदार जयपाल, अभिषेक व सतपाल ने बताया कि लोग कपड़े की खरीद बिल्कुल भी नहीं कर रहे हैं। नुकसान न हो जिस कारण कपड़ों के रेट 100 से 150 रुपये तक कम करने पड़े हैं। कार्तिक पूर्णिमा का स्नान होने के बाद अब आसपास के गांवों, यमुनानगर शहर व दूसरे जिलों से लोग आएंगे। ऐसे में यदि वह कपड़ों की खरीद करते हैं तो जेब में कुछ पैसे आ सकते हैं। वरना इस बार तो कपड़ों को बिना बेचे ही वापस ले जाना पड़ेगा।