{"_id":"67df250a35b5bde81e0b7e66","slug":"due-to-enmity-the-house-was-attacked-with-stones-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-134911-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रंजिश के चलते घर पर पत्थरों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रंजिश के चलते घर पर पत्थरों से हमला
Sun, 23 Mar 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 23 Mar 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। रंजिश के चलते कुछ युवकों ने जयरामपुर गांव स्थित एक घर पर पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस ने नितिन की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जयरामपुर गांव निवासी नितिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने खेतों में सरसों की कटाई की हुई है। शुक्रवार रात को वह अपने पड़ोसी अनिल के साथ खेतों में घूमने के लिए गया। उसके सरसों के खेत के पास एक ट्रैक्टर व सरसों निकालने की मशीन खड़ी थी। ट्रैक्टर पर गांव का ही राजीव बैठा था, पदम मशीन के पास नीचे खड़ा था। वह वापस घर आ गए और डायल 112 पर शिकायत दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने आरोपी पदम व राजीव को समझने के बाद घर भेज दिया।
इसके बाद पदम का उसके पिता राजपाल के पास फोन आया। उसने कहा कि खेतों में पड़ी सरसों वह निकालेंगे। वह सरसों उनकी है। इसके बाद पदम ने उसके पिता को घर के बाहर आने की धमकी दी। फोन सुनने के बाद जब उसका पिता घर के बाहर आया तो गली में खड़े दर्जन भर युवकों ने उनके घर पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक ने उन पर फायर भी किया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए। उसने बताया कि हमला करने वालों में पदम, अभय, गौरव, अंशुल, प्रीत, अंकुश व शुभम, आशु, शुभम, सचिन, सौरभ शामिल थे। पुलिस ने नितिन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।